फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   46 complaints received in Samadhan camp, instructions for resolution given to concerned officials

Bhiwani News: समाधान शिविर में आईं 46 शिकायतें, संबंधित अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Thu, 13 Jun 2024 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 13 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
46 complaints received in Samadhan camp, instructions for resolution given to concerned officials
लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल समाधान शिविर में मौजूद पुलिस अधीक्षक वरूण सिंगला व अन्य अ​धिकारी।
भिवानी। एडीसी हर्षित कुमार व पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में समाधान शिविर में लोगों की 46 समस्याएं सुनीं। उन्होंने लोगों की अधिकतम समस्याएं मौके पर ही निपटाईं। उन्होंने जो शिकायतें मौके पर निपटाने की थी, उनका तत्काल समाधान कर दिया और जो शिकायतें तत्काल संभव नहीं थीं, उनके लिए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाधान शिविर में लोगों की समस्याएं सुनने के दौरान एडीसी ने बताया कि शिविरों के माध्यम से आमजन को एक ही स्थान पर अपनी समस्या का शीघ्र समाधान मिल रहा है। इस दौरान एडीसी ने लोगों की प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों आदि से संबंधित मामलों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभाग के अधिकारियों को इन मामलों को अतिशीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं को सुना।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जनता की समस्याओं का समाधान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। हर रोज जिला व उपमंडल स्तर पर सुबह 9 से 11 बजे तक प्रत्येक कार्यदिवस पर समाधान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर समस्याओं को तत्परता से निपटाने के लिए सीटीएम विपिन कुमार, एसडीएम हरबीर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed