फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चुनाव में उम्मीदवार और एजेंट की गाड़ियों पर रखें निगरानी : डॉ. अंशज

चुनाव में उम्मीदवार और एजेंट की गाड़ियों पर रखें निगरानी : डॉ. अंशज

Sun, 14 Apr 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
चुनाव में उम्मीदवार और एजेंट की गाड़ियों पर रखें निगरानी : डॉ. अंशज
भिवानी। उपायुक्त एवं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अंशज सिंह ने कहा कि नियमित रूप से नाकों पर वाहनों की चेकिंग की जाए और उम्मीदवार व उनके एजेंट, राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों की गाडिय़ों पर विशेष निगरानी रखी जाए। उपायुक्त एवं भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी शनिवार को पंचायत भवन में एसएसटी (स्टेटीक सर्विलेंस टीम) व एफएसटी (फ्लाईंग स्क्वायड टीम) से जुड़े अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने एसएसटी एवं एफएसटी से जुड़े अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया के दौरान अपना कार्य पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने दोनों टीमों के अधिकारियों को अपनी-अपनी डयूटी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता के साथ पालना सुनिश्चित करवाई जाए। पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने बताया कि एफएसटी एवं एसएसटी से जुड़े अधिकारी जिला मुख्यालय, उपमंडल स्तर एवं खंड स्तर पर कार्यरत अधिकारियों के मोबाइल नंबर अवश्य रखे ताकि आवश्यकता पडने पर संबंधित अधिकारियों से शीघ्र संपर्क स्थापित किया जा सके। इस अवसर पर नगराधीश गजेन्द्र सिंह, हरियाणा राज्य परिवहन के प्रबंधक मनीष फोगाट, चुनाव तहसीलदार जयवीर सिवाच, जिला सांख्यकीय अधिकारी शिवतेज सिंह, अतिरिक्त नॉडल अधिकारी (प्रशिक्षण)रमन शांडिल्य आदि विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed