फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   बहल को उपमंडल बनाने के लिए युवाओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

बहल को उपमंडल बनाने के लिए युवाओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

Thu, 28 Feb 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
बहल को उपमंडल बनाने के लिए युवाओं ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल। बहल को उपमंडल बनाने व अन्य मांगों को लेकर बहल एकता युवा मंच के नेतृत्व में युवाओं ने अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। धरने को बहल महिला एकता युवा मंच व अखिल भारतीय किसान यूनियन ने भी समर्थन दिया। युवाओं ने कहा कि जब तक उनको मंागों के बारे में कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा।
बुधवार को उपतहसील परिसर के सामने शुरू हुए धरने में शामिल होने के लिए युवा पहुंचे। धरना शुरू करने से पहले युवाओं ने मिट्ठी गांव के शहीद सोमबीर काद्यान की आत्मिक शांति के लिए मौन रखा। प्रधान योगेश शर्मा योगी ने कहा कि बहल को उपमंडल बनाने की अरसे पुरानी मांग को हर सरकार ने नजरअंदाज किया है। जबकि, बहल के लोगों ने हमेशा हर सरकार से अपनी मांग को पूरा करने की फरियाद की है। उन्होंने कहा कि बहल क्षेत्र के लोगों की यह मांग प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाने वाली मांग है। वे प्रदेश सरकार से मांग करते हैं कि इस मांग को अविलंब पूरा किया जाए। इस दौरान अमर सोलंकी, आजाद, संदीप यादव, राजेश अग्रवाल, कुलदीप लाखलाण, हिमत जावला, अनीश श्योराण, प्रियंका व मनीष चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

धरने को अखिल भारतीय किसान सभा की तरफ से डॉ. बलबीर सिंह ठाकन व महिला एकता युवा मंच की तरफ से प्रियंका पाजू ने समर्थन दिया और कहा कि वे आंदोलन में एकता मंच का पूरा साथ देंगे। युवा मंच ने बहल को उपमंडल बनाने, 50 बेड का अस्पताल बनाने एवं पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का दर्जा देने, कस्बे में सीवर लाइन व पेयजल की पाइप लाइन बिछाने, प्रस्तावित लोहारू से डूंगरगढ़ वाया बहल नेशनल हाईवे रोड शीघ्र बनाने, बहल का लाल डोरा बढ़वाने सहित अन्य मांगे पूरी न होने तक धरना जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed