फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   प्रदेश स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

प्रदेश स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा
प्रदेश स्तरीय सुलेख प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

भिवानी। कीर्ति नगर स्थित सांस्कृतिक सदन में प्रदेश स्तरीय सुलेख और नृत्य प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम में मुख्यातिथि बवानीखेड़ा से विधायक बिशंबर वाल्मीकि थे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ठा. विक्रम सिंह ने की। मंच का संचालन विक्रम यादव और मा. रामफल खरकिया ने किया। कार्यक्रम शुभारंभ महंत चरणदास व मुख्यातिथि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। नृत्य प्रतियोगिता में राज्यभर में तक्षशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने प्रथम, लॉर्ड कृष्णा खरक ने द्वितीय और सरस्वती वंदना सीनियर सेकेंडरी स्कूल रोहतक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विधायक बिशंबर वाल्मीकि ने सुंदर लेख की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को प्रत्येक प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। कार्यक्रम के अध्यक्ष ठा. विक्रम सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया। इस अवसर पर संस्थापक घनश्याम शर्मा, माउंटेन स्कूल के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप शास्त्री, सचिव सुमेर सिंह, सलाहकार बंसत शर्मा, मीडिया प्रभारी राकेश अत्री, हरियाणा प्राइवेट स्कूल एसो. के उप प्रधान दयानंद बाजल, उमेश भारद्वाज, कंवर पाल, आनंद लखेरा, सतीश तंवर, सतीश प्रजापत, पवन कोच उपस्थित थे।
फोटो:09
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed