{"_id":"5bcccacabdec22695e0fe97a","slug":"41540147914-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले से बेची जमीन को फिर बेचा, 10 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले से बेची जमीन को फिर बेचा, 10 लाख ठगे
Updated Mon, 22 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बिकी हुई जमीन को दोबारा बेचकर 10 लाख की ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। रजिस्ट्री करने में आनाकानी करने पर धोखाधड़ी का पता लगा तो पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में हालुवास वासी जय भगवान ने बताया कि 13 जनवरी 2015 को क्षेत्र के ही वीरपाल से जमीन खरीद थी। वीरवार ने अपनी नौ कनाल सात मरले जमीन बताई थी। जमीन का सौदा 11 लाख रुपये प्रति एकड़ पर तय हुई। 10 लाख रुपये नकद बयाना भी दे दिए। जब 13 जनवरी 2016 में रजिस्ट्री कराने की बात कही तो आनाकानी करना करना लगा। आखिरकार 11 जुलाई 2016 को वकील की मार्फत रजिस्टरी करवाने की नोटिस भिजवाई। जिसमें रजिस्टरी की तारीख 25 जुलाई 2016 तय हुई लेकिन आरोपी नहीं आया। छानबीन के दौरान अगस्त 2017 में पता चला कि उक्त जमीन में से पांच कनाल पहले ही धिरानाकलां वासी किसी व्यक्ति को बेची हुई है। आरोपी ने जमीन भी गलत दिखाई और उसके पास पांच कनाल ही जमीन थी। उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके 10 लाख रुपये हड़प लिए हैं। सिविल लाइन थाना से एसआई नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिकायत पर आरोपी वीरपाल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।