फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   प्रूस्तावित लीड 10 कॉलोनियों का 145 एकड़ क्षेत्र हुआ अप्रूवड

प्रूस्तावित लीड 10 कॉलोनियों का 145 एकड़ क्षेत्र हुआ अप्रूवड

Sat, 13 Oct 2018 01:15 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
प्रूस्तावित लीड 10 कॉलोनियों का 145 एकड़ क्षेत्र हुआ अप्रूवड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। वैध कॉलोनी नहीं होने के कारण पिछले नगर परिषद चुनाव में मतदान से वंचित रहे करीब 20 हजार लोगों के लिए अच्छी खबर है। नगर परिषद की ओर से भेजे गए इन कॉलोनियों को वैध करने के प्रपोजल को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इस बारे में गजट नोटिफिकेशन जारी कर दी है और 10 कॉलोनियों के करीब 145 एकड़ क्षेत्र को वैध कॉलोनियों का हिस्सा बनाया गया है। अब यहां कॉलोनी वासियों को मूलभूत सुविधाएं भी मिलेंगी।
नगर परिषद की ओर से पिछले करीब तीन साल से शहर की विभिन्न कॉलोनियों को वैध कराने के लिए प्रपोजल तैयार कर शहर निकाय निदेशालय द्वारा भेजे जा रहे हैं। पहले 13 कॉलोनियों के प्रपोजल भेजे थे जिसे रिजेक्ट कर दिया गया। इसके बाद करीब सवा साल पहले 10 कॉलोनियों के प्रपोजल भेजे गए जिसे अब मंजूरी दे दी गई है। सरकार की ओर से इस बारे में गजट नोटिफिकेशन भी जारी की गई है। लक्ष्मीनगर, बैंक कॉलोनी, विद्या नगर के बढ़े हुए भाग को वैद्य कॉलोनी में शामिल किया गया है। इसके अलावा गणपति नगर कॉलोनी को भी वैध किया गया है। अब यहां कच्ची गलियों को पक्का करने, सीवरेज लाइन, पेयजल बिछाने, स्ट्रीट लाइट आदि सुविधाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन

रजिस्ट्री, एनओसी के साथ मिलेगा मतदान का अधिकार
शहर का हिस्सा होने के बावजूद भी पिछले नगर परिषद चुनाव में शहर की करीब कॉलोनियों के करीब 20 हजार लोग मतदान नहीं कर पाए थे। उस समय दलील दी गई थी कि 1974 से शहर का दायरा नहीं बढ़ा है और ना ही कॉलोनियों को वैध किया गया है। इस कारण इन कॉलोनियों के के लोग मतदान नहीं कर सके। इसके अलावा इन कॉलोनियों से कुछ लोग चुनाव लड़ने की भी तैयारी कर रहे थे, मगर इस फेर में वे चुनाव लड़ना तो दूर मतदान तक से वंचित रह गए थे। बिजली मीटर, पेयजल कनेक्शन होने के बावजूद भी लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। यहां मकानों की रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। अगर इन कॉलोनियों का कोई व्यक्ति बैंक लोन लेना चाहता था तो उसे एनओसी नहीं मिल पा रही थी। मगर अब ये समस्याएं नहीं आएंगी। इन सुविधाओं के साथ अब इन कॉलोनियों के लोग भी मतदान कर सकें और मूलभूत सुविधाएं भी मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस कॉलोनी का कितना क्षेत्र हुआ वैध
कॉलोनी क्षेत्र
लाजपत नगर प्रथम 23.2 एकड़
लाजपत नगर द्वितीय 5.84 ए कड़
गणपति नगर 4.16 एकड़
लक्ष्मीनगर एक्सटेंशन ए 23.58 एकड़
लक्ष्मीनगर एक्सटेंशन बी 6.25 एकड़
लक्ष्मीनगर एक्सटेंशन सी 7.65 एकड़
विद्या नगर एक्सटेंशन 23.1 एकड़
बैंक कॉलोनी एक्सटेंशन एक 40.4 एकड़
बैंक कॉलोनी एक्सटेंशन दो 7.47 एकड़
बैंक कॉलोनी एक्सटेंशन तीन 3.99 एकड़
वर्जन::::
10 कॉलोनियों को वैध किया है। अब यहां विकास कार्य हो सकेंगे और सरकार की स्कीमों का भी लाभ मिलेगा। इन कॉलोनियों में भी रजिस्ट्री हो सकेगी और जरूरत पड़ने पर एनओसी मिल सकेगी।
राजेश महता, सचिव नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed