{"_id":"5a95b0284f1c1b0a7b8b995b","slug":"41519759400-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरने पर बैठे चार लोगों को हिरासत में लिया तो सैकड़ों लोग गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरने पर बैठे चार लोगों को हिरासत में लिया तो सैकड़ों लोग गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
धरने पर बैठे चार लोगों को हिरासत में लिया तो सैकड़ों लोग गिरफ्तारी देने पहुंचे थाने
तोशाम। खानक में एचएसआईडीसी कार्यालय के बाहर पहाड़ में काम की मांग को लेकर धरने पर बैठे चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया तो हंगामा खड़ा हो गया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में लोग गिरफ्तारी देने के लिए थाने पहुंच गए। मामला इतना बढ़ गया कि बहल और बवानीखेड़ा थाने से पुलिस बल बुलाना पड़ा। बाद में डीएसपी के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।
पवन खानक, भीम किरावड़, उमेद सिंह पिंजोखरा व यशपाल को पुलिस ने मंगलवार दोपहर दो बजे धरना स्थल से हिरासत में ले लिया । इसके बाद धरने पर बैठे लोगों में रोष बढ़ गया। आधे घंटे के बाद धरने पर बैठे सैकड़ों लोग खान पहाड़ मजदूर यूनियन के प्रधान कर्मा की अध्यक्षता में गिरफ्तारी देने के थाने में पहुंच गए। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, नायब तहसीलदार नरेंद्र ग्रेवाल व एचएसआईआईडीसी के अधिकारियों ने थाने के बाहर बैठे लोगों से बातचीत की। कर्मा प्रधान, प्रताप खानक, रमेश सरपंच, कुलबीर, सुनील खानक, राजा सरल, रमेश सरपंच सात सदस्यीय कमेटी से बातचीत के बाद धरना स्थल से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए गए लोगों को छोड़ दिया। इसके अलावा पहाड़ में सभी को बराबर काम दिलवाने का आश्वासन दिया जिसके बाद थाने के बाहर बैठे सभी लोग वापस चले गए।
--
ये था मामला
उल्लेखनीय है कि सोमवार को पहाड़ खान मजदूर यूनियन व युवा एकता मंच के सदस्य एचएसआईआईडीसी के कॉर्डिनेटर सुनील शर्मा से खानक में स्थित कार्यालय में बातचीत करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बहस हो गई थी और सुनील शर्मा वहां से चले गए थे। इन लोगों की मांग है कि खानक में रोजगार होने के बाद भी लोगों को रोजगार के लिए बाहर जाना पड़ता है जो कि गलत है। लोगों का कहना था कि खनन करने का कार्य जो समय है वह भी गलत है। यह कार्य सुबह सात से शाम सात बजे तक चलना चाहिए ताकि रात के समय में लोगों व पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
--
चार लोगों को पुलिस ने धरना स्थल से हिरासत में लिया था। इसके बाद विरोध में गिरफ्तारी के लिए पहुंच गए थे। प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया है और चारों को छोड़ दिया है। आश्वासन का दो दिन में पता चल जाएगा। अधिकारियों द्वारा पहाड़ में सभी को सामान काम देने की बात कही है।
कर्मा, प्रधान, खान पहाड़ मजदूर यूनियन
चारों लोगों का गाड़ियों को लेकर मामला था जिसके लिए इन्हें पहले भी कागज जमा करवाने व लिस्ट देने की बात कही थी। अगर कागज जमा करवा देंगे तो इनका समाधान कर दिया जाएगा। एचएसआईआईडीसी कार्यालय की छुट्टी थी, उसके बावजूद लोग वहां चले गए थे। जिसके बाद उनकी शिकायत आई थी। शिकयत के बाद ही चार लोगों को पुलिस थाने लाया गया था।
कुलदीप बैनीवाल, डीएसपी, तोशाम