{"_id":"5a887f184f1c1b91268bada0","slug":"41518894872-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिदान दिवस: भारी वाहनों का रूट डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिदान दिवस: भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
Updated Sun, 18 Feb 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिदान दिवस: भारी वाहनों का रूट डायवर्ट
भिवानी। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा धनाना में 18 को मनाए जा रहे बलिदान दिवस की सभी तैयारियां पूरी हो गई। बलिदान दिवस में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना के मद्देनजर पुलिस ने गांव धनाना से होकर जींद की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया है। भारी वाहनों के कार्यक्रम चलते तक इस मार्ग से नहीं पहले ही लगाए गए नाकों पर रोक लिया जाएगा, ताकि जाम की स्थिति ना बने। जींद जाने के लिए भिवानी वाया महम मुंढाल से भारी वाहनों को निकाला जाएगा।
बलिदान दिवस पर गांव धनाना में भीड़ उमड़ने को लेकर पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए जा रहे है। इसके साथ ही ट्रैक्टर-ट्रालियों के जमावड़े को देखते हुए भारी वाहनों का रूट भिवानी-जींद मार्ग से बदल दिया गया है। इसके मद्दे नजर दस नाके लगाए है। इन नाकों से नाकों से ही भारी वाहनों को डायवर्ट कर दिया जाएगा।
बलिदान दिवस के बहाने जाटों द्वारा सरकार को अपनी एकता शक्ति दिखाने के लिए भारी संख्या में भीड़ जुटाने के प्रयास किए जा रहे है। जाटों द्वारा बलिदान दिवस पर ट्रैक्टर-ट्रालियों में भर कर हजारों लोगों के आने का आह्वान किया है। वहीं गांव में पांच हजार से अधिक ट्रैक्टर-ट्राली पहुंचने का दावा करने के बाद पुलिस द्वारा पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
---
यहां से डायवर्ट किए जाएंगे वाहन
-- भिवानी-दादरी मार्ग पेट्रोल पंप नाका
-- भिवानी-लोहारू विश्वकर्मा चौक नाका
-- गांव मिताथल मोड़ नाका
-- गुजरानी नाका
-- तिगड़ाना मोड़ नाका
-- मुंढाल चौक नाका
--
ये रहेंगे सुरक्षा के इंतजाम
-- कार्यक्रम स्थल पर 200 पुलिस जवानों का रक्षा पहरा
-- 50 महिला पुलिस कर्मचारी भी रहेगी तैनात
-- दस जगह लगाए जाऐेंगे नाके
-- एक डीएसपी व एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट रहेंगे तैनात
-- पैरा-मिलिट्री फोर्स की दो कंपनी गांव के आस-पास रहेगी तैनात
--
हजारों की भीड़ पहुंचेगी गांव धनाना
शहीदी दिवस में भारी भीड़ पहुंचेगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शहीदी दिवस शांति पूर्वक मनाया जाएगा।
-होशियार सिंह, जिला अध्यक्ष जाट आरक्षण संघर्ष समिति
---
जाम से बचने के लिए विशेष प्रबंध किए है। भिवानी-जींद मार्ग पर भारी वाहनों पर पाबंदी लगा दी है। इन वाहनों को अन्य मार्गों से निकाला जाएगा।
पवन कुमार, ट्रैफिक पुलिस इंस्पेक्टर