फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   शिक्षा मंत्री ने दी जाटू लोहारी गांव को 45 लाख की सौगात, कन्या प्राथमिक स्कूल बनेगा

शिक्षा मंत्री ने दी जाटू लोहारी गांव को 45 लाख की सौगात, कन्या प्राथमिक स्कूल बनेगा

Sat, 20 Jan 2018 12:45 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री ने दी जाटू लोहारी गांव को 45 लाख की सौगात, कन्या प्राथमिक स्कूल बनेगा
गांव जाटू लोहारी को 45 लाख की सौगात, बनेगा कन्या प्राथमिक स्कूल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी
गांव जाटू लोहारी पर शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने खूब मेहरबानी दिखाई। गांव में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षामंत्री ने 45 लाख रुपये की सौगात व कन्या प्राथमिक स्कूल के निर्माण की घोषणा की। मंत्री ने गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के जीर्णोद्वार, उसमें शिक्षा व खेल संबंधी अन्य सुविधा मुहैया करवाने के लिए 40 लाख रुपये, वहीं पांच लाख रुपये पंडित लख्मीचंद फोक फाउंडेशन को देने की घोषणा की।
शुक्रवार को शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने यह घोषणाएं गांव जाटू लोहारी में बाबा जगन्नाथ धाम प्रांगण में हरियाणा कला परिषद एवं लख्मीचंद फोक फाउंडेशन द्वारा स्व. केसी शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि स्व. केसी शर्मा एक निर्भीक व्यक्ति थे। वे हमेशा जमीन से जुड़े रहे और उच्च पद पर रहने के बाद भी उन्होंने अपने गांव को कभी नहीं भूला। शिक्षामंत्री ने कहा कि पंडित लख्मीचंद सरस्वती पुत्र थे और उनसे हमें विरासत के रूप में अनूठी संस्कृति मिली है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त एचसीएस अधिकारी आरसी शर्मा ने शिक्षा मंत्री का स्वागत किया और स्व. शर्मा के छोटे भाई प्रो. कैलाश शर्मा ने अतिथियों का आभार जताया।
विज्ञापन

गांव के सरपंच नरेश कुमार ने शिक्षामंत्री को स्कूल के जीर्णोद्धार व गांव में विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए मांगपत्र सौंपा। जिस पर मंत्री ने मांगपत्र में शामिल सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की। कलाकार गुलाब सिंह खांडेवाल ने मां देवी की भेंट सुनाई। कार्यक्रम में इंद्र सिंह लांबा, प्रेम देहाती और कमल सिंह ने भी प्रस्तुति दी। इस मौके पर पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन ऋषि प्रकाश शर्मा, शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह, इंडिया स्पोर्ट्स संघ राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य रीतिक वधवा, स्व. केसी शर्मा कीं धर्मपत्नी माया देवी, डॉ. शिवचरण शर्मा, रोहित शर्मा, एडवोकेट रमेश कुमार, कांता शर्मा, संतोष देवी, नारायणी देवी, शारदा, देवी, शिवानी शर्मा, प्रो. इंदिरा शर्मा, ईश्वर कायला व आजाद वाल्मीकि आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो नं: 08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed