{"_id":"5a4004544f1c1b0b788b4b91","slug":"41514144852-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जनवरी से बेमियादी धरने पर बैठेंगे पीएसीएल निवेशक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जनवरी से बेमियादी धरने पर बैठेंगे पीएसीएल निवेशक
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो जनवरी से बेमियादी धरने पर बैठेंगे पीएसीएल निवेशक
भिवानी। पीएसीएल पीड़ित निवेशकों ने आंदोलन का बिगुल बजा दिया है। लोगों ने अल्टीमेटम दिया कि यदि दो जनवरी तक सरकार की ओर से उनका जमा पैसा ब्याज समेत वापस नहीं दिया गया तो वे लघु सचिवालय के सामने अनिश्चितकालीन धरना देंगे।
रविवार को यहां हुडा पार्क में पीएसीएल पीड़ित निवेशकों की बैठक एआईएसओ के जिला अध्यक्ष जगदीश पालुवास की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में पीड़ित निवेशकों ने आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया।
अध्यक्ष जगदीश पालुवास ने बताया कि पिछली दो फरवरी 2016 को सुप्रीम कोर्ट ने गठित आरएम लोढा कमेटी के माध्यम से पीएसीएल निवेशकों को उनकी जमा पूंजी ब्याज समेत लोटाने के आदेश दिए थे। यह जमा पंजी अभी तक किसी भी निवेशक को नहीं दी गई है। इस कारण वह धरना पर जाएंगे और जब तक उनकी मांग को पूरा नहीं किया जाता तब तक यह जारी रहेगा। बैठक को उपप्रधान रामजस, एआईएसओ के जिला मीडिया प्रभारी राजेश बढाला, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सचिव राजकुमार वर्मा, विजय रोहिल्ला, संजय यादव, रमेश तंवर, आजाद, नरेंद्र वर्मा, अजीत घणघस, सुनीता वर्मा, कविता, संतोष, सुदेश आदि ने भी संबोधित किया।