{"_id":"650f2178f31135a8c30a8919","slug":"408-shops-sealed-for-not-paying-rs-3-crore-rent-for-last-seven-years-bhiwani-news-c-21-hsr1027-224656-2023-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: सात साल से तीन करोड़ किराया जमा न कराने पर 408 दुकानें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: सात साल से तीन करोड़ किराया जमा न कराने पर 408 दुकानें सील
Sat, 23 Sep 2023 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 23 Sep 2023 11:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 25, 36
बड़ी कार्रवाई-- -- -- -- -- -- -- -
हालुवास गांव की मार्केट में हैं दुकानें, चार बार नोटिस पर भी नहीं जमा कराई राशि तो बीडीपीओ ने पुलिस बल के साथ की कार्रवाई
- शनिवार को सात घंटे से अधिक समय तक चली दुकानों को सील किए जाने की बड़ी कार्रवाई
- मौके पर ही कुछ दुकानदारों ने जमा कराया बकाया किराया, सील हुई दुकानों को खोलने की भी की मिन्नत
- हालुवास पंचायत की देवीलाल चौक के समीप है 16 एकड़ बेशकीमती जमीन, आठ एकड़ में बनी हैं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। शहर के देवीलाल चौक के समीप गांव हालुवास की पंचायती भूमि पर बनी 408 दुकानों का पिछले सात सालों से तीन करोड़ से अधिक किराया बकाया है। शनिवार सुबह 11 बजे भिवानी खंड के बीडीपीओ भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई की। पंचायत विभाग के अधिकारी के निर्देश पर एक के बाद एक मार्केट की करीब 408 दुकानों को सील किए जाने की कार्रवाई शुरू की गई तो दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।
दुकानों को विभाग ने एक के बाद एक सील कराना शुरू किया। ये कार्रवाई शाम तक करीब सात घंटे से भी अधिक समय तक जारी रही। कुछ दुकानदारों ने दुकान सील होने के बाद मौके पर बकाया किराया जमा कराया और सील को खोलने के लिए भी अधिकारियों से मिन्नतें कीं। दरअसल, गांव हालुवास की शहर के देवीलाल चौक दादरी रोड पर करीब 16 एकड़ बेशकीमती भूमि है। इसमें से करीब आठ एकड़ भूमि पर ग्राम पंचायत की ओर से 408 दुकानें बनाई गई हैं। 2013 में ग्राम पंचायत ने अपनी आमदनी बढ़ाने के लिए यहां पर बड़े पैमाने पर मार्केट की दुकानें बनाई थीं। फिलहाल मार्केट में 408 दुकानों को लीज पर दिया हुआ है।
गांव हालुवास के सरपंच मुकेश तंवर ने बताया कि पिछले करीब सात सालों से दुकानों का किराया ग्राम पंचायत के समक्ष जमा नहीं कराया गया है। कुछ दुकानदारों ने पिछले सात से आठ माह के दौरान करीब 42 लाख रुपये बकाया किराये की राशि जमा कराई है, जबकि इन दुकानों पर तीन करोड़ से अधिक किराया बकाया है। गांव के ही एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत लोकायुक्त को दी गई है। इसके बाद मामले में बीडीपीओ की तरफ से भी दुकानों का किराया जमा कराए जाने के संबंध में चार बार संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद शनिवार को भिवानी खंड के बीडीपीओ सोमबीर कादियान के साथ पंचायत विभाग के कर्मचारी भारी पुलिस बल के साथ मार्केट में पहुंचे और बकाया किराया जमा नहीं कराने वाली दुकानों को सील करना शुरू कर दिया। मार्केट की करीब-करीब सभी दुकानों को सील किया गया। इसके बाद कुछ दुकानदारों ने बीडीपीओ की मौजूदगी में ही अपना बकाया किराया जमा कराकर दुकान पर लगाई गई सील खोलने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
मामूली बोली पर छोड़ी गईं थीं दुकानें, विवादों में आया था मामला
गांव हालुवास की देवीलाल चौक के समीप मार्केट की दुकानों को 2013 में निर्माण किए जाने के बाद जब मामूली रकम की बोली पर छोड़ा गया तो काफी विवाद हुआ था। मामले में शिकायतें भी हुई थीं और ग्राम पंचायत पर भी सवाल उठे थे। मगर समय के साथ मार्केट की करीब-करीब सभी दुकानों को लीज पर जारी कर दिया गया। इसके बाद करीब सात सालों से अधिकांश दुकानों का किराया बकाया था जो अब कुल तीन करोड़ से भी अधिक की राशि तक पहुंच गया।
-- -- -- -
किराया की राशि गांव के विकास पर होनी है खर्च
ग्राम पंचायत ने अपनी पंचायती भूमि पर इसलिए दुकानों का निर्माण कराया था ताकि आमदनी बढ़े और इस आमदनी से गांव में विकास कार्य कराए जा सके। ये भूमि शहर की ऑटो मार्केट और देवीलाल चौक के काफी करीब हैं, जिसकी वजह से यहां अधिकांश दुकानों में वाहन रिपेयर और ऑटो मोबाइल की दुकानें खुली हैं। तीन करोड़ का किराया अगर ग्राम पंचायत के खाते में आता है तो इस राशि से गांव में विकास कार्यों पर ये बजट खर्च होगा।
-- -- -- -
गांव हालुवास की मार्केट में 408 दुकानें हैं। करीब सात सालों से करीब तीन करोड़ से अधिक का किराया बकाया है। इस संबंध में शनिवार को बीडीपीओ सोमबीर कादियान ने दुकानों को सील किए जाने की बड़ी कार्रवाई की है। जब तक दुकानदार बकाया किराया ग्राम पंचायत के खाते में जमा नहीं कराते तब तक सील नहीं हटेगी।
-मुकेश तंवर, सरपंच हालुवास ग्राम पंचायत।
-- -- -- -
हालुवास की मार्केट की दुकानों को पंचायत विभाग के अधिकारियों ने सील किया है। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सब्जी मंडी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची है। हालांकि सदर थाने से फोर्स मांगी गई थी, मगर गांव की ये मार्केट सब्जी मंडी पुलिस चौकी के दायरे में आती है, इसलिए यहां पुलिस तैनात है।
-दीपक कुमार इंचार्ज सब्जी मंडी पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
बड़ी कार्रवाई