फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   400 students exam today for super-100

सुपर-100 के लिए 400 विद्यार्थियों की परीक्षा आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
400 students exam today for super-100
भिवानी। सुपर-100 के सत्र 2021-2023 के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा सोमवार को आयोजित की जाएगी। जिले में लेवल एक की परीक्षा के लिए रेलवे रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को केंद्र बनाया गया है। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संबंधित स्टाफ की ड्यूटी लगा दी है। स्कूल के प्रधानाचार्य इसके मुख्य अधीक्षक होंगे।
विज्ञापन

सुपर-100 में परीक्षा देने के लिए जिलेभर से 11वीं कक्षा के करीब 400 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सुबह 11 बजे से दोहपर एक बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थी रोल नंबर के अलावा कोई भी सामग्री जैसे मोबाइल, घड़ी, कैलकुलेटर आदि नहीं लेकर जा सकते। परीक्षा में कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। इसी के अनुसार परीक्षा केंद्र में तैयारियां की गई है। स्कूल प्रशासन ने पूरे स्कूल परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव करवा दिया है। परीक्षा के लिए आए हर परीक्षार्थी के तापमान की जांच, मास्क प्रयोग, सैनिटाइज का छिड़काव किया जाएगा। साथ ही उन्हें परीक्षा भवन में उचित सामुदायिक दूरी के साथ बैठाया जाएगा। विभाग के अनुसार एक कक्ष में 20 से अधिक विद्यार्थी नहीं बैठाए जाएंगे।
विज्ञापन

सुपर-100 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को सरकार की ओर से जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसको लेकर परीक्षा केंद्र पर अच्छी तरह सैनिटाइजर का छिड़काव करवा दिया है। साथ ही संबंधित स्टाफ को बेहतर व्यवस्था के लिए निर्देश दे दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किरण गिल, प्रधानाचार्य, राकवमावि, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed