{"_id":"674b4fe8156dbccdd9030b0f","slug":"40-students-presented-models-in-the-childrens-scientific-exhibition-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-126526-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 40 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में 40 विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए मॉडल
Sat, 30 Nov 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
बवानीखेड़ा के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्
बवानीखेड़ा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें खंड के विभिन्न स्कूलों के लगभग 40 विद्यार्थियों ने अपने-अपने मॉडल के साथ भाग लिया।
इस प्रदर्शनी में ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन, वेस्ट मैनेजमेंट, नेचुरल फार्मिंग, फूड हेल्थ एंड हाइजीन, रिसोर्स मैनेजमेंट व डिजास्टर मैनेजमेंट इन सात थीम पर छात्रों ने अपने अपने वर्किंग मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें छात्रों ने बहुत वैज्ञानिक व उत्साहित तरीके से विस्तृत रूप से बताया। प्रदर्शनी में प्रज्ञान रोवर, मेकैनिकल कंस्ट्रक्शन, रोबोट, ऑटोमेटिक इंडिकेशन लाइट्स इन व्हीकल इत्यादि वर्किंग मॉडल बनाए।
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी के रूप में मॉडल स्कूल बवानीखेड़ा की प्राचार्य संतोष भाकर रही है। उन्होंने बताया कि छात्रों ने प्रज्ञान रोवर के मॉडल के द्वारा मंगल ग्रह पर उपस्थित गैसों के बारे में जानकारी देने का मॉडल प्रस्तुत किया गया। रेस्पिरेटरी सिस्टम कैसे काम करने के बारे में विषय पर गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा हिना ने विस्तृत रूप से बताया। बच्चों ने मैथ के सूत्रों को याद करने का वर्किंग मॉडल बनाने के बारे में बताया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शनी में निर्णायक मंडल की भूमिका में गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल जाटू लुहारी की प्राचार्य पुष्पा जोशी, गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंगड़ के प्राचार्य महेश शर्मा, गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंगड़ के प्राचार्य भुवनेश मुदगिल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
इस प्रकार रहा परिणाम
फूड हेल्थ एंड हाइजीन थीम में राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बवानीखेड़ा से हीना, नेचुरल फार्मिंग थीम पर आधारित मॉडल में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बवानीखेड़ा के राम प्रसाद का मॉडल प्रथम रहा, द्वितीय स्थान पर प्रिंस राजकीय उच्च विद्यालय बोहल का छात्र और तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंगड़ से अन्नु रही। वहीं रिसोर्स मैनेजमेंट थीम पर आधारित मॉडल में गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल बवानीखेड़ा से फिरोज द्वितीय स्थान पर गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल से भावना व तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट हाई स्कूल बोहल से नैंसी रही। इस प्रकार ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन थीम पर आधारित मॉडल में प्रथम स्थान पर गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल से रॉबिन का मॉडल रहा, द्वितीय स्थान पर पीएम गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल बवानीखेड़ा से मंजू व तृतीय स्थान पर गवर्नमेंट हाई स्कूल बोहल की छात्रा निशा का मॉडल रहा।