फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   40 mm rain occurred in the district for one and a half hours, waterlogging in 25 villages, crops standing in 4000 acres were submerged in water

Bhiwani News: डेढ़ घंटे तक जिले में हुई 40 एमएम बारिश, 25 गांवों में जलभराव, 4000 एकड़ में खड़ी फसलें पानी में डूब गईं

Tue, 02 Sep 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 02 Sep 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
40 mm rain occurred in the district for one and a half hours, waterlogging in 25 villages, crops standing in 4000 acres were submerged in water
बारिश के बाद तोशाम क्षेत्र के खेतों में जलभराव।
भिवानी। लौटते मानसून की तेज बारिश ने सोमवार दोपहर बाद जिले में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई झमाझम बारिश ने मात्र डेढ़ घंटे में ही शहर और गांवों को पानी-पानी कर दिया। जिले में 40 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जिससे 25 से अधिक गांवों में जलभराव हो गया। करीब 4000 एकड़ भूमि और खड़ी फसलें पानी में डूब गईं।
विज्ञापन

भिवानी-घग्गर ड्रेन किनारों तक लबालब हो गई और नहरों का पानी भी उफान पर पहुंच गया। इससे किनारों के टूटने का खतरा मंडराने लगा। कई गांवों में पानी आबादी क्षेत्रों तक घुस गया जबकि जोहड़ भी उफान पर आ गए। शहर में जलभराव से निपटने के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीमें जुटी रहीं। पुलिस अधीक्षक आवास, बासिया भवन, बावड़ी गेट, घंटाघर, दिनोद गेट, खाकी बाबा मंदिर, जैन चौक, हालुवास गेट, अग्रसेन चौक और फैंसी चौक जैसे प्रमुख स्थान पानी में डूब गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक आवास के बाहर ढाई फीट तक जलभराव
भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर पुलिस अधीक्षक आवास के सामने सोमवार को तेज बारिश के बाद मुख्य सड़क पर ढाई फीट तक पानी भर गया। रविवार की बारिश से यहां पहले से ही पानी जमा था। हिसार की ओर जाने वाले वाहनों को इस पानी के दरिया को पार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खाकी बाबा मंदिर और बाजारों में सीवर जाम से हालात बिगड़े
खाकी बाबा मंदिर क्षेत्र, दिनोद गेट और आसपास के बाजारों में भारी जलभराव हुआ। गलियों में पानी बहने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। सीवर मैनहोल जाम होने से हालात और गंभीर हो गए। अनाजमंडी गेट, मंडी टाउनशिप, दादरी गेट और हालुवास गेट क्षेत्र में भी मुख्य मार्गों पर पानी भर गया।

सरकुलर रोड पर डेढ़ घंटे जाम
बारिश के बाद बने जलभराव से सरकुलर रोड पर यातायात ठप हो गया। दिनोद गेट, रोहतक गेट और हांसी गेट क्षेत्र में गाड़ियों की लंबी कतारें लगीं। वाहन चालकों को करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

डिस्पोजल पर कर्मचारियों को करनी पड़ी मशक्कत
देवसर चुंगी स्थित पुराने डिस्पोजल पर शहर से पानी की निकासी में कर्मचारियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। बरसाती पानी के साथ पॉलिथीन कचरा भी बड़ी मात्रा में डिस्पोजल टैंक तक पहुंच गया। इसे हाथों से निकालने में कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।


बिजली आपूर्ति ठप, बाजारों में तीन फीट तक पानी
तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई जिससे जलनिकासी प्रभावित हुई। कई बाजारों में दुकानों के आगे तीन फीट तक पानी भर गया। मोहल्लों और कस्बाई इलाकों में भी जलभराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed