फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   3rd National Physical Disability T-20 Cricket Championship from 28th September to 8th October at Udaipur

Bhiwani News: तीसरी राष्ट्रीय शारीरिक विकलांगता टी -20 क्रिकेट चैंपियनशिप 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक उदयपुर में

Fri, 07 Jul 2023 10:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Jul 2023 10:10 PM IST
विज्ञापन
3rd National Physical Disability T-20 Cricket Championship from 28th September to 8th October at Udaipur
भिवानी। हरियाणा स्पोर्ट्स एसोसिएशन फॉर दी फिजिकल चैलेंज व डिफरेंटली एबल्ड क्रिकेट स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की मासिक बैठक भिवानी में हुई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमन मलिक ने की।
विज्ञापन

एसोसिएशन के उपाध्यक्ष व डीसीसीआई के उत्तरी क्षेत्रीय समन्वयक समिति के प्रभारी राजकुमार सुनसुना ने बताया कि तीसरी राष्ट्रीय शारीरिक विकलांगता टी -20 क्रिकेट चैंपियनशिप 28 सितंबर से 8 अक्टूबर तक राजस्थान के उदयपुर में होगी। इस टूर्नामेंट में 24 दिव्यांग क्रिकेट टीमें खेलेंगी। इसमें 400 से अधिक दिव्यांग क्रिकेटर भाग लेंगे। टूर्नामेंट योजना एवं कार्यक्रम प्रबंधन निदेशक दीपेन गांधी, क्रिकेट प्रतिभा एवं विकास निदेशक चंद्रभान गिरी एवम क्षेत्रीय समिति संयोजक के लिए धीरज हरदे व अभिषेक सिंह को नियुक्त किया गया है। राजकुमार ने बताया कि 27 और 28 जुलाई को दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। बैठक में एसोसिएशन के द्वारा आगामी महीनों में की जाने वाली गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष अजय मंडोरा, प्रेस प्रवक्ता राजेश बिष्ट, लक्ष्मण गौड़, अधिवक्ता सुनील कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed