फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   37 out of 74 samples tested positive; 33 swine flu patients recovered.

Bhiwani News: 74 जांच नमूनों में 37 संक्रमित मिले, स्वाइन फ्लू के 33 मरीज हुए स्वस्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
37 out of 74 samples tested positive; 33 swine flu patients recovered.
भिवानी। जिले में स्वाइन फ्लू और इन्फ्लूएंजा के 74 जांच नमूनों में 37 मरीज संक्रमित मिले हैं जबकि अब तक 33 मरीज संक्रमण से पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में स्वाइन फ्लू एच1एन1 के 23, एच3एन2 का एक, इन्फ्लूएंजा ए के 12 और इन्फ्लूएंजा बी का एक मरीज शामिल है। दो नमूनों की रिपोर्ट अभी लंबित है। चौधरी बंसीलाल जिला नागरिक अस्पताल में संक्रमण को देखते हुए सतर्कता बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

बुधवार को किसी मरीज का नमूना नहीं लिया गया। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड को सतर्क रखा गया है और जरूरी दवाइयों का पर्याप्त भंडार सुनिश्चित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रघुबीर शांडिल्य ने बताया कि मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव से इन्फ्लूएंजा और स्वाइन फ्लू के वायरस सक्रिय हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित नमूनों की रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी। उन्होंने लोगों से घबराने के बजाय सतर्कता और सावधानी बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed