{"_id":"6817a3e8646cad64440084c9","slug":"3615-students-appeared-for-the-neet-ug-entrance-exam-at-seven-examination-centres-in-the-city-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-133665-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर 3,615 विद्यार्थियों ने दी नीट यूजी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: शहर के सात परीक्षा केंद्रों पर 3,615 विद्यार्थियों ने दी नीट यूजी प्रवेश परीक्षा
Sun, 04 May 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 04 May 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
नीट परीक्षा केंद्र का औचक निरीक्षण करते डीसी महावीर कौशिक।
भिवानी। जिले में सात परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया गया। इसमें 3,615 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए 3,672 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया हुआ था। सभी परीक्षा केंद्र सरकारी संस्थाओं में बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों पर पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था रही।
जिले में शांतिपूर्ण तरीके से नीट परीक्षा का आयोजन करवाया गया। डीसी महावीर कौशिक ने जिले में संचालित नीट की परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वहां पर तैनात स्टाफ सदस्यों को परीक्षा के शांतिपूर्वक और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के निर्देश दिए।
दरअसल, रविवार को नीट की परीक्षा के लिए भिवानी शहर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड स्थित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, एमएनएस कॉलेज, सेक्टर 13 स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे।
विज्ञापन
सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए। परीक्षाओं को शांति पूर्वक ढंग से संपन्न करवाने के लिए सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए। नीट परीक्षा के निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए डीसी ने हरियाणा विद्यालय बोर्ड स्थित डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन स्कूल, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय और एमएनएस कॉलेज का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने वहां पर तैनात स्टाफ सदस्यों को जरूरी निर्देश दिए। परीक्षा केंद्र के अंदर के आसपास निश्चित दूरी के अंदर कोई व्यक्ति नजर न आए। अधिकृत व्यक्ति के अलावा परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी व्यक्ति प्रवेश न करने पाए। परीक्षा का निष्पक्ष ढंग से संचालन हुआ।
दो से पांच बजे तक हुआ परीक्षा का आयोजन
नीट परीक्षा के लिए दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। इसके बाद दो बजे से परीक्षा का संचालन हुआ। सायं पांच बजे परीक्षा खत्म होने पर एक घंटे तक शहर में जाम की स्थिति बनी रही। शहर के सेक्टर मोड़ पर चार परीक्षा केंद्र होने के कारण वहां पर जाम लगा रहा। वहीं जाम खुलवाने के लिए पुलिस कर्मचारी मशक्कत करते दिखे। परीक्षा खत्म होने के एक घंटे बाद लोगों को जाम की स्थिति से निजात मिली। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
रविवार को शहर में सात परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन करवाया गया। परीक्षा में 3,615 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 57 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा का आयोजन हुआ।
- मोहिंद्र सिंह, सिटी कोऑर्डिनेटर, नीट परीक्षा।