फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   35 cheaters caught on last day of board exams

Bhiwani News: बोर्ड की अंतिम दिन की परीक्षा में 35 नकलची पकड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
35 cheaters caught on last day of board exams
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बुधवार को 12वीं के राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क व संस्कृत व्याकरण-2 की परीक्षा में नकल के 35 मामले दर्ज किए गए। इस बार दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं में नकल के 422 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। वहीं, परीक्षा ड्यूटी में अब तक कोताही मिलने पर सात केंद्र अधीक्षक, दो उपकेंद्र अधीक्षक व 65 पर्यवेक्षकों को रिलीव किया जा चुका है।
विज्ञापन

बुधवार को बोर्ड की अंतिम दिन की 736 परीक्षा केंद्रों पर सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक की राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क व संस्कृत व्याकरण-2 विषय की परीक्षा में 45377 परीक्षार्थी शामिल हुए। इन परीक्षाओं में ड्यूटी के प्रति कोताही बरतने वाले सात केंद्र अधीक्षक, दो उपकेंद्र अधीक्षक तथा करीब 65 पर्यवेक्षक रिलीव हुए हैं। बोर्ड अध्यक्ष डॉक्टर पवन कुमार ने बताया कि प्रदेशभर में 1433 परीक्षा केंद्र गठित किए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों पर लगभग 5,71, 767 परीक्षार्थी शामिल हुए जिसमें सेकेंडरी के 295748, सीनियर सेकेंडरी के 270663 व डीएलएड के 5356 परीक्षार्थी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि सेकेंडरी के दो और सीनियर सेकेंडरी के तीन परीक्षा केंद्रों की परीक्षा रद्द की गई है। इसके अतिरिक्त तीन परीक्षा केंद्रों को शिफ्ट किया गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed