फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   33 KV sub station to be built in Buddhashali at Rs. 6 crores, foundation stone of college to be built at Rs. 30 crores in Kudal laid

Bhiwani News: बुद्धशैली में छह करोड़ से बनेगा 33 केवी सब स्टेशन, कुड़ल में 30 करोड़ से बनने वाले कॉलेज की आधारशिला रखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
33 KV sub station to be built in Buddhashali at Rs. 6 crores, foundation stone of college to be built at Rs. 30 crores in Kudal laid
भिवानी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को ऑनलाइन माध्यम से जिले को करीब साढ़े 41 करोड़ रुपये की 22 परियोजनाओं की सौगात दी। इनमें 20 अमृत सरोवरों व गांव बाबरवास के प्ले स्कूल का उद्घाटन और कुड़ल में 30 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजकीय कॉलेज का शिलान्यास शामिल है। वहीं गांव बुद्धशैली में करीब छह करोड़ रुपये की लागत से तैयार होने वाले 33 केवी सब स्टेशन का शिलान्यास भी किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल मुख्य अतिथि थे। अध्यक्षता सांसद धर्मबीर सिंह ने की। भिवानी से विधायक घनश्याम सर्राफ विशिष्ट अतिथि थे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पंचकुला कार्यक्रम का पंचायत भवन में लाइव प्रसारण दिखाया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डॉ. जेके आभीर, उपायुक्त नरेश नरवाल, अतिरिक्त उपायुक्त हर्षित कुमार, जिला परिषद की चेयरपर्सन अनीता मलिक, भाजपा जिलाध्यक्ष मुकेश गौड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन


कृषि एवं पशुपालन मंत्री दलाल ने कहा कि हाल ही में ओलावृष्टि से फसलों में हुए नुकसान को लेकर किसानों को किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। फसलों में हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी। फसल में हुए नुकसान को किसान द्वारा क्षतिपूर्ति पोर्टल पर अपलोड करना होगा। जिसकी अंतिम तारीख 15 मार्च है। ने वाले समय में लोहारू हलका के सिवानी इलाके के अलावा तोशाम व बवानीखेड़ा क्षेत्र के डार्क जोन में पानी की समस्या नहीं रहेगी। इसके लिए ताजेवाला हैड से पाइप लाइन के माध्यम से नहरी पानी लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा के साथ लगते राजस्थान के जिला चुरू, सीकर और झुंझनू में पेयजल की किल्लत दूर करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महत्वाकांक्षी योजना तैयार की। सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश में महिला शिक्षा के लिए हर 20 किमी पर कॉलेज का निर्माण करवाया जा रहा है। हर जिला में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जा रही है। विधायक सर्राफ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी को दूर करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed