फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मोबाइल चुराकर गूगल-पे से ट्रांसफर किए 1.23 लाख

मोबाइल चुराकर गूगल-पे से ट्रांसफर किए 1.23 लाख

Sun, 28 Apr 2019 01:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल चुराकर गूगल-पे से ट्रांसफर किए 1.23 लाख
भिवानी। शहर के डाबर कॉलोनी स्थित किराये के मकान में रह रहे सेल्समैन का मोबाइल चोरी किए जाने के बाद उसके बैंक खाते से गूगल-पे एप से एक लाख 23 हजार रुपये की नकदी ट्रांसफर कर ली गई। सेल्समैन ने इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस में की। पुलिस ने चोरी और धोखाधड़ी के आरोप के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। चोरी का शक सेल्समैन के साथ ही रह रहे उसके एक साथी पर है।
विज्ञापन

पुलिस से की गई शिकायत में गांव बजीणा निवासी संदीप ने बताया कि पहले वह ट्रांसपोर्ट में काम करता था, लेकिन अब पिछले कुछ अर्से से सेल्समैनी कर रहा है। सीधे कंपनियों का सामान सप्लाई करता है। डाबर कॉलोनी में उसके कमरे के अंदर सात युवक रह रहे हैं, ये सभी दूसरे राज्यों से आए हुए हैं, जो सेल्समैन की ट्रेनिंग कर रहे हैं। गत 23 अप्रैल की देर रात एक बजे तक वह अपने कमरे में था और उसका मोबाइल फोन भी उसी के पास था, लेकिन सुबह जब उठा तो उसका मोबाइल फोन गायब मिला। मोबाइल चोरी होने के बाद उसके गूगल-पे एप से उसके बैंक खाते से एक लाख 10 हजार रुपये की राशि दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दी गई। जबकि 13 हजार रुपये की राशि किसी अन्य बैंक के खाते में डाली गई। संदीप ने बताया कि उसके कमरे में मूल रूप से बंगाल का एक युवक भी रह रहा था, जिसने उसे अपने गांव में भाई के खाते में गूगल-पे एप से पैसे भेजते समय पासवर्ड देख लिया था। इसी के बाद उसका मोबाइल चोरी हुआ और फिर बैंक खाते से भी पैसे निकल गए। संदीप ने बताया कि मोबाइल चोरी होने के बाद से ही वह युवक भी गायब है और उसका फोन भी बंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed