फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सरसों की खरीद नहीं की तो किया हंगामा

सरसों की खरीद नहीं की तो किया हंगामा

Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
सरसों की खरीद नहीं की तो किया हंगामा
भिवानी। मौसम के तेवर एक बार फिर बिगड़ने की आशंका के चलते जिला प्रशासन ने आनन फानन में दो दिन तक सरसों व गेहूं की सरकारी खरीद का शेड्यूल टाल दिया। किसानों को इसकी कोई सूचना नहीं दी गई। जिससे बुधवार सुबह किसान ट्रैक्टर ट्रालियों में सरसों डालकर सीधे मंडी पहुंच गए। यहां खरीद नहीं होने पर किसान बिफर गए और हंगामा किया। जिसके बाद मार्केट कमेटी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड अधिकारियों की बैठक हुई और शाम चार बजे सरसों खरीद शुरू की गई।
विज्ञापन

सरसों लेकर मंडी में पहुंचे गांव निनान के किसान लीला प्रधान, सज्जन, अजीत, प्रदीप, नंदकिशोर, देवेंद्र, मनोज, मदन, राजबीर, अनुप, अमित ने बताया कि गांव से सुबह करीबन पांच बजे लगभग 50 ट्रैक्टर-ट्रालियों में किसान अपनी सरसों लेकर मंडी पहुुंच गए थे। लेकिन यहां आकर पता चला कि खरीद तो बंद है। काफी देर तक किसान इधर-उधर बैठकर समय बीताते रहे और कार्यालय खुलने के बाद जब खरीद बंद होने की पड़ताल करने पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि मौसम आगामी दो दिनों तक हाई अलर्ट पर है, इसलिए खरीद नहीं की जा रही है। अधिकारियों ने गांव के सरपंच पर मैसेज भेजा था। वहीं ग्रामीणों ने जब सरपंच से पड़ताल की तो पता चला कि देर रात 11 बजे उन्हें फोन पर सूचना दी गई थी। मगर सुबह सरपंच ग्रामीणों को कुछ बता पाता, इससे पहले ही किसान सरसों लेकर रवाना हो चुके थे। किसानों ने आरोप लगाया कि अगर खरीद बंद करनी थी तो इसकी समय रहते सूचना दी जानी चाहिए थी। अब किराये के वाहन में सरसों डालकर मंडी पहुंचे हैं, इसे वापस ले जाने का खर्च भी उन्हें उठाना पड़ेगा। किसानों ने बताया कि वे सरसों बिक्री के बिना नहीं लौटेंगे।
विज्ञापन


गांव निनान के किसानों ने सरसों की खरीद बंद होने पर नाराजगी जताई और फसल बिक्री किए बिना वापस गांव नहीं लौटने की जीद पकड़ी तो अधिकारियों को भी आपात बैठक बुलानी पड़ी। काफी देर तक इंतजार के बाद किसानों के सब्र का बांध भी टूट गया और गुस्साएं किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर ही नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद शाम चार बजे किसानों को टोकन देकर उनकी फसल खरीद का कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों के मंडी पहुंचने पर उनकी सरसों की खरीद शुरू कराई गई हैं, हालांकि मौसम खराब होने की आशंका के चलते पहले शेड्यूल आगामी दो दिनों तक टाल दिया था। वीरवार को खरीद को लेकर अभी अधिकारियों से बातचीत चल रही है, इसके बाद ही कुछ कहा जाएगा।

-ज्योति धनखड़, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव भिवानी मार्केट कमेटी।
जिला प्रशासन द्वारा मौसम दो दिन तक हाई अलर्ट पर रहने से सरकारी खरीद 24 व 25 अप्रैल को बंद करने के निर्देश दिए हैं। 26 अप्रैल को अगर मौसम साफ रहता है तो गेहूं की खरीद कराई जाएगी। फिलहाल मंडी में जो गेहूं खरीद हो चुका है, उसका उठान कराया जा रहा है।
-मुकेश कुमार निरीक्षक, इंचार्ज भिवानी मंडी खरीद एजेंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed