फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   विधानसभा में भी उठेगी किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों की आवाज

विधानसभा में भी उठेगी किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों की आवाज

Wed, 20 Feb 2019 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा में भी उठेगी किसान सम्मान निधि से वंचित किसानों की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहल। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की सूची से वंचित रहे किसानों की आवाज विधानसभा में उठेगी। लोहारू के विधायक ओमप्रकाश बड़वा किसानों को उनका हक दिलाने के लिए मायूस किसानों को योजना में शामिल करने के लिए 20 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र के दौरान इस मुद्दे को विधानसभा में उठाएंगे।
अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए विधायक ओमप्रकाश बड़वा ने कहा कि यह वास्तव में चिंतनीय विषय है कि उन किसानों को इस योजना से वंचित कैसे किया जा सकता है जो लंबे समय से काश्तकार हैं और जमीन उनके नाम मौरूस हो चुकी है। ऐसे में प्रशासन को मलकियत के अलावा उन किसानों के नाम भी सूची में देने चाहिए थे। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है और वे इस मामले को जोर-शोर से सत्र के दौरान रखेंगे तथा सरकार से इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहेंगे। वहीं, मामले को लेकर किसान संगठनों की भृकुटि भी तन गई है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय किसान सभा के प्रदेश सचिव दयानंद पूनिया ने कहा कि सरकार को तुरंत प्रभाव से नई सूची जारी कर उन किसानों के नाम भी दर्ज करने चाहिए जिनके नाम खानाकास्त में दर्ज है। वे संगठन से विचार विमर्श कर इस मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची से गायब है अनेकों किसानों के नाम
उल्लेखनीय है कि केन्द्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के नाम से किसानों को प्रतिवर्ष छह हजार रुपये देने की घोषणा की है। इसके लिए जो सूची तैयार की गई है उसमें केवल मलकियत वाले किसानों को ही शामिल किया गया है। अमर उजाला ने किसानों की इस समस्या को 19 फरवरी के अंक में प्रकाशित कर उजागर किया था। मोटे अनुमान के अनुसार फिलहाल अकेले बहल कस्बे में करीब एक हजार से ज्यादा किसान योजना से वंचित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed