{"_id":"5bddf81abdec2269aa2a1cd5","slug":"31541273626-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ किया केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने आरोपी जेठ के खिलाफ किया केस दर्ज
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहल। राजगढ़ तहसील के चनाणी गांव में महिला ने अपने जेठ पर पति की मौत के बाद धोखाधड़ी से उसके खाते से पैसे निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में काकड़ोली हुक्मी निवासी महिला ने बताया कि पति विजेंद्र की मौत के बाद जेठ राजकुमार ने कागजात यह कहकर ले लिए कि वह संभाल कर रख लेंगे। लेकिन उन्होंने पति के खाते से रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर बैंक गई तो पता चला कि बहल कस्बे के किसी बैंक की मशीन से एटीएम का प्रयोग कर 88218 रुपये निकाले गए हैं। जब उसने रुपये मांगे तो उसने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।