{"_id":"5b15a24b4f1c1ba56e8b63b8","slug":"31528144459-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर बैठाई पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर बैठाई पंचायत
Updated Tue, 05 Jun 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। किसान को फसल का लाभकारी मूल्य मिल सके इसके लिए स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू किए जाने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय लाल बहादुर शास्त्री पार्क में भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्र के किसानों की एक पंचायत लोहारू इकाई के अध्यक्ष धर्मपाल बारवास की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बारवास ने कहा कि पंचायत के माध्यम से भाकियू ने किसानों द्वारा खेत में पैदा की गई फल, सब्जी तथा दूध आदि को बाजार में ना बेचना और एक जून से दश जून तक के बंद को सफल बनाने का पुरजोर समर्थन किया गया। जिला प्रधान मेवासिंह आर्य ने कहा कि सरकार एवं प्रशासन की गलत व्यवस्थाओं और राजनेताओं की भ्रष्ट नीतियों के कारण किसानों को उनकी फसल का लाभकारी मूल्य नहीं मिल पाने के कारण किसानों द्वारा दस दिन का रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार की पंचायत में किसानों द्वारा सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि भाकियू द्वारा लोहारू क्षेत्र के गांवों में इस आंदोलन के प्रति समर्थन जुटाया जाएगा और दस जून तक क्षेत्र का किसान बाजार में नहीं जाएगा। 11 जून को लोहारू के शास्त्री पार्क में पंचायत होगी, जिसमें आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में जाट संघर्ष समिति लोहारू के प्रधान उम्मेद सिंह फरटीया व अन्य लोगों द्वारा किसान सभा को समर्थन का ऐलान किया गया। इस मौके पर भाकियू के जिला प्रधान मेवा सिंह आर्य, आजाद सिंह भूंगला, कर्मवीर फरटीया, उम्मेद सिंह फरटीया, धर्मपाल बारवास, दयानंद नेहरा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।