{"_id":"5a9eea7b4f1c1bf17b8bad39","slug":"31520364155-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल यात्रा के लिए सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल यात्रा के लिए सौंपी जिम्मेदारी
Updated Wed, 07 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
साइकिल यात्रा के लिए रविंद्र कटारिया को सौंपी जिम्मेदारी
बहल। हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में निकाली जा रही हरियाणा बचाओ, परिवर्तन लाओ साइकिल यात्रा के लिए लोहारू हलके से युवा कांग्रेस नेता रविंद्र कटारिया को जिम्मेवारी सौंपी गई है। यात्रा में हर हलके की समस्याओं को जानकर उसके अनुरूप ही पार्टी का चुनावों के लिए घोषणा पत्र तैयार किया जाना है।
मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए रविंद्र कटारिया ने बताया कि उनको यह जिम्मेदारी दूसरी बार दी गई है। इससे पहले 6 से 10 अप्रैल 2010 को जाट आरक्षण आंदोलन के बाद भाईचारा बहाली के लिए डॉ. तंवर ने जो यात्रा निकाली थी उसमें लोहारू हलके का कोर्डिनेटर बनाया था। उन्होंने बताया कि डॉ. तंवर की साइकिल यात्रा 5 मार्च को कालका से शुरू होकर 11 मार्च को पेहवा में संपन्न होगी। इस दौरान वे पार्टी की नीतियों का प्रचार करते हुए हलकों की समस्याएं सुनेंगे। उसी के अनुरूप पार्टी का घोषणा पत्र तैयार होगा। इस अवसर पर नवीन बागाण, अमित शर्मा, चिंटू शर्मा, अजय धानिया, सुनील यादव, राजेश श्योराण, सुरेंद्र कटारिया सहित अनेक लोग मौजूद रहे।