{"_id":"5a91cb604f1c1bdd0b8b5ca2","slug":"31519504224-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 मार्च को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 मार्च को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेंगे किसान
Updated Sun, 25 Feb 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
13 मार्च को चंडीगढ़ में प्रदर्शन करेंगेे किसान
तोशाम
तोशाम में ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन की जिला कमेटी की बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष जिले सिंह की अध्यक्षता में हुई। मीटिंग में 13 मार्च को चंडीगढ़ में विशाल किसान प्रदर्शन में शामिल होने का फैसला लिया गया। मीटिंग में संगठन के जिला सचिव रोहताश सिंह सैनी ने कहा कि इसके लिए गांव कमेटियां बनाई जा रही है, भिवानी जिला से इस प्रदर्शन में सैकड़ों किसान और खेत मजदूर शामिल होंगे।
रोहताश सिंह सैनी ने कहा कि किसानों को फसल की लागत से कम समर्थन मूल्य देने, किसानों के सभी कर्ज माफ करने, फसलों की सरकारी खरीद की गारंटी देने, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसान हितैषी बनाने, ग्रामीण मजदूरों को पूरे साल काम देने, मनरेगा के तहत दैनिक मजदूरी 600 रुपये करने, बुढ़ापा पेंशन 5000 रुपये महीना देने, खाद-बीज-कीटनाशक और डीजल सस्ता देने, आवारा पशुओं से फसलों की सुरक्षा करने आदि मांगों को लेकर किसानों का यह प्रदर्शन है। उन्होंने सभी किसान और खेत मजदूरों से इस विशाल किसान प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की। इस मौके पर उमेद सिंह नंबरदार, सुखबीर, उदयवीर, राजकुमार, फू ल सिंह, नरसिंह, दीप कुमार, सुरेंद्र सिंह, नत्थूराम, मनीराम, राजपाल व रामनिवास आदि शामिल थे।