{"_id":"5a40044f4f1c1bce408bf0e1","slug":"31514144847-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कनेक्शन पर कई-कई बिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कनेक्शन पर कई-कई बिल
Updated Mon, 25 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक कनेक्शन पर परिवार के कई सदस्यों को भेजा बिल
बहल।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से बिधनोई गांव में बिना कनेक्शन के दिए गए बिल के बाद दूसरे बिलों में भी अनियमितता के मामले सामने आए हैं। गांव में कुछ उपभोक्ताओं को ऐसे बिल जारी किए गए हैं जिसके पास कनेक्शन तो एक है, मगर बिल घर के सभी पुरुष सदस्यों को जारी किए गए हैं।
बिधनोई गांव में जनस्वास्थ्य विभाग के बिलों में अनियमितता का मामला जब सामने आया था जब गांव के नरेश शर्मा को बिना कनेक्शन दो साल पीछे का बिल दिया गया था। अब उसके बाद ऐसे मामले आए हैं जिनमें कनेक्शन तो एक है, मगर बिल परिवार के हर पुरुष सदस्य के नाम से अलग-अलग आए हैं। इन सदस्यों को मार्च 2015 से मार्च 2017 तक 480 रुपये का बिल दिया गया है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि कनेक्शन जारी करते समय जो राशन कार्ड लिए गए थे, उनमें इन सभी सदस्यों के नाम एक ही राशन कार्ड में दर्ज है। फिर भी विभाग की इतनी बड़ी लापरवाही चौंकाने वाली ही है।
अमर उजाला के संज्ञान में जो ऐसे केस आए हैं उनमें ज्ञानी राम, रतनलाल, रामकिशन, सत्यनारायण, हेतराम शामिल हैं। विभाग ने परिवार के मुखिया ज्ञानीराम के अलावा उसके लड़के प्रदीप तथा संदीप को, सत्यनारायण के अलावा उसके लड़के कुलदीप को, रतनलाल के अलावा उसके लड़के दिनेश व नवीन को, रामकिशन के अलावा उसके लड़के विजय और अजय को तथा हेतराम के अलावा उसके लड़के नरेश को बिल जारी किया गया है। खास बात यह है कि रामकिशन के पास विभाग का कनेक्शन भी नहीं है फिर भी उसके समेत परिवार के तीन जन को अलग-अलग 480 रुपये का बिल जारी किया गया है।