फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   30,000 women travelled free in 36 hours

Bhiwani News: 36 घंटे में 30,000 महिलाओं ने किया मुफ्त सफर

Tue, 20 Aug 2024 04:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 20 Aug 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
30,000 women travelled free in 36 hours
भिवानी। रक्षाबंधन के त्योहार पर परिवहन विभाग की ओर से रोडवेज व प्राइवेट बसों में महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई है। रविवार दोपहर 12 बजे से सोमवार पूरे दिन निशुल्क परिवहन सुविधा का महिलाओं को लाभ दिया गया। 36 घंटे में करीब 30,000 महिलाओं ने मुफ्त सफर किया। बसों में महिलाओं के लिए भीड़ से व्यवस्था बनाने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से नोडल अधिकारी तैनात किए गए। साथ ही 14 बसें अतिरिक्त लगाकर बसों के फेरे बढ़ाकर महिलाओं के लिए सफर सुगम किया गया।
विज्ञापन

सरकार की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं व उनके साथ 15 वर्ष तक के बच्चे के लिए बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा दी गई। महिलाओं को मुफ्त सफर की सुविधा रविवार दोपहर से सोमवार पूरे दिन लगभग 36 घंटे तक दी गई। बसों में महिलाओं के लिए व्यवस्था बनाने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से 12 नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए है। जिस भी बूथ पर यात्रियों की ज्यादा भीड़ थी। उसी रूट पर रोडवेज प्रशासन द्वारा तुरंत बस सुविधा मुहैया करवाई गई।
विज्ञापन

मुफ्त सफर की सुविधा रोडवेज बसों के साथ-साथ प्राइवेट बसों में भी दी गई। सभी रूटों पर निर्धारित समय पर बसों का संचालन किया गया। सोमवार दिनभर बस स्टैंड पर महिलाओं की भीड़ जुटी रही। बसों में अन्य दिनों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुविधा के लिए लगाई 14 अतिरिक्त बसें
रक्षाबंधन के पर्व पर महिलाओं को बिना किसी देरी के सुविधा देने व भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज प्रशासन मुस्तैद दिखा। महिलाओं की सुविधा के लिए स्कूल कॉलेजों के लिए चलने वाली बस को भी रूटों पर दौड़ाया गया। 14 अतिरिक्त बसें बढ़ाकर महिलाओं को समय पर गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जिस भी रूट पर ज्यादा भीड़ रही। उसी रूट पर बसों के फेरे बढ़ाए गए। बस स्टैंड पर भी से निपटने के लिए रोडवेज कर्मचारी भी जुटे रहे।

बलियाली रूट पर नहीं चली बसें

बवानीखेड़ा। रोडवेज चालक व परिचालक के साथ शुक्रवार को गांव बलियाली में हुए झगड़े के बाद से बलियाली के लिए परिवहन विभाग की ओर से बसों का संचालन बंद किया हुआ है। बसें बंद होने के कारण रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधने के लिए आने व जाने में महिलाओं को समस्या का सामना करना पड़ा। बस बंद होने से बलियाली सुई, रामूपुरा सहित तीनों गांवों के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा दिक्कत राखी के त्योहार पर महिलाओं सहित बहनों को उठानी पड़ी।



रक्षाबंधन के त्योहार पर रोडवेज बसों के साथ-साथ प्राइवेट बसाें में भी महिलाओं को निशुल्क सफर की सुविधा दी गई। 36 घंटे में लगभग 30 हजार महिलाओं ने निशुल्क सफर किया। महिलाओं की सुविधा के लिए 14 अतिरिक्त बसें बढ़ाई गई थीं। - दीपक कुंडू, जीएम, भिवानी डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed