{"_id":"65e62699a2ff50a48f00987a","slug":"300-units-of-free-electricity-by-installing-solar-panels-on-your-roof-bhiwani-news-c-125-1-bwn1002-114134-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: छत पर सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: छत पर सोलर पैनल लगवाने पर मिलेगी 300 यूनिट मुफ्त बिजली
Tue, 05 Mar 2024 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Tue, 05 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। आमजन को बिजली बिलों से राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की शुरुआत की है। इसके तहत छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगाने पर हर माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। इस योजना का लाभ उठाने के लिए डाकघर में निशुल्क पंजीकरण किए जा रहे हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि आठ मार्च निर्धारित की गई है।
भिवानी मंडल के डाकघर अधीक्षक संजय वर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के छत पर सौर ऊर्जा पैनल लगवाने पर हर माह 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। योजना में पंजीकरण के लिए उपभोक्ता को पिछले 6 माह के दौरान का कोई भी एक बिजली बिल की कॉपी के साथ डाकघर के माध्यम से निशुल्क पंजीकरण करवाना होगा।
उन्होंने बताया कि एक किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 30 हजार से 60 हजार रुपये, 2 किलोवाट क्षमता वाली प्रणाली के लिए 60 हजार से 78 हजार रुपये और 3 किलोवाट या उससे अधिक वाली प्रणाली के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। योजना में शामिल होने वाले परिवार राष्ट्रीय पोर्टल के माध्यम से सब्सिडी के लिए आवेदन करने के बाद ही छत पर सौर ऊर्जा स्थापित करने के लिए एक उपयुक्त विक्रेता का चयन करने में सक्षम होंगे। इस योजना की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए मोहल्लों व गांवों में कैंप भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि सरकार की ओर से लागू की गई पीएम-सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाएं।