{"_id":"67dda14684d19f096706742a","slug":"300-quintal-mustard-sold-at-private-bid-in-district-headquarters-mandi-purchase-officer-absent-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-131603-2025-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी में 300 क्विंटल सरसों प्राइवेट बोली पर बिकी, खरीद अधिकारी नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: जिला मुख्यालय की मंडी में 300 क्विंटल सरसों प्राइवेट बोली पर बिकी, खरीद अधिकारी नदारद
विज्ञापन
शहर की अनाज मंडी में पड़ी सरसों।
भिवानी। जिला मुख्यालय की मंडी में शुक्रवार को करीब 300 क्विंटल सरसों की प्राइवेट बोली पर खरीद हुई। इसमें किसानों को 5600 से छह हजार रुपये प्रति क्विंटल दाम मिल रहे हैं, वहीं सरकार ने सरसों की सरकारी खरीद पर 5950 रुपये प्रति क्विंटल रेट निर्धारित किया है। हालांकि शुक्रवार को सरसों की आवक हुई, लेकिन खरीद अधिकारी नदारद रहे।
सरकारी एजेंसी सोमवार से मंडियों में आवक की उम्मीद लगा रही है। भिवानी की चारामंडी में वेयर हाउस कारपोरेशन नेफेड की सरसों खरीद कराएगा। वहीं मंडियों में उठान के लिए अभी तक ढुलाई के टेंडरों पर कोई निर्णय नहीं हो पाया है। ऐसे में सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने पर उठान को लेकर स्थिति बिगड़ सकती है।
भिवानी जिले में 11 मंडियों में सरसों की सरकारी खरीद निर्धारित की गई है। ऐसे में भिवानी की चारामंडी में बवानीखेड़ा सोसायटी के माध्यम से वेयर हाउस कारपोरेशन अधिकारियों ने खरीद की व्यवस्था कराई है। वहीं नई अनाज मंडी में करीब 300 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। इसकी आढ़तियों ने प्राइवेट बोली कराई।
विज्ञापन
वहीं सरसों की सरकारी खरीद को लेकर हैंडलिंग एजेंटों का बहिष्कार जारी है। वहीं कृषिमंत्री से मुलाकात में ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आश्वासन मिला है कि उनकी समस्या का समाधान होगा। भिवानी जिले में इस बार करीब साढ़े 25 लाख क्विंटल सरसों की सरकारी खरीद का लक्ष्य है।
-- -- -- --
भिवानी मंडी सहित अन्य मंडियों में हैंडलिंग एजेंटों के माध्यम से सरसों की सरकारी खरीद कराने को लेकर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा से मुलाकात में आश्वासन मिला है कि उनकी समस्या का समाधान होगा। सरकार की तरफ से सोसायटी को 25 लाख सिक्योरिटी का कोई नियम नहीं है। हैंडलिंग खाली चेक देने को तैयार हैं, जबकि पिछले साल दादरी मंडी में पांच लाख सिक्योरिटी पर भी सरसों खरीद हुई थी। आढ़ती ने लाइसेंस लिया है, काम करना चाहते हैं, लेकिन अनाब-शनाब शर्त का विरोध कर रहे हैं।
- भूरु बंसल, अध्यक्ष, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन, भिवानी।
-- -- -- -
चारा मंडी में सरसों की सरकारी खरीद की व्यवस्था कराई जा चुकी है। किसानों के गेट पास के लिए भी किसान केंद्र में कर्मचारियों को तैनात किया जा चुका है। सोमवार से सरसों की आवक होने की उम्मीद है। किसानों को सरसों खरीद में कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
-अनिल कुमार, कार्यकारी अधिकारी एवं सचिव, हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड भिवानी।