फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   30 students of the district succeeded in the Super-100 Level-2 examination.

Bhiwani News: सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा में जिले के 30 विद्यार्थियों ने पाई सफलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
30 students of the district succeeded in the Super-100 Level-2 examination.
शहर में राजकीय कन्या स्कूल का मुख्य गेट।
भिवानी। शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 लेवल-2 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में जिले के 30 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। चयनित विद्यार्थियों के लिए अब कुरुक्षेत्र के बारना स्थित सुपर-100 कैंपस में प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। दाखिला प्रक्रिया 13 मई को होगी जिसमें चयनित विद्यार्थियों को सुबह 9 बजे तक आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

सुपर-100 प्रवेश प्रक्रिया के तहत लेवल-2 में चयनित विद्यार्थियों को विकल्प फाउंडेशन की ओर से निशुल्क प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी। सुपर-100 कार्यक्रम विद्यार्थियों को अनुशासन, प्रतिस्पर्धा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का मंच प्रदान कर रहा है। शिक्षा विभाग और विकल्प फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों को आईआईटी और मेडिकल जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की गुणवत्तापूर्ण एवं निशुल्क तैयारी करवाई जाती है।
विज्ञापन

सुपर-100 योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग की ओर से दो वर्षों तक जेईई और नीट की निशुल्क कोचिंग उपलब्ध करवाई जाती है। इसके साथ ही विद्यार्थियों को मुफ्त आवास सुविधा भी प्रदान की जाती है। मेधावी विद्यार्थियों के लिए यह योजना काफी लाभकारी साबित हो रही है। विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी पत्र के अनुसार चयनित विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए कुरुक्षेत्र के बारना स्थित सुपर-100 कैंपस में पहुंचना होगा। यहां सत्र 2026-28 के लिए कोचिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों के सभी आवश्यक दस्तावेज पूरे होने चाहिए अन्यथा उन्हें प्रवेश प्रक्रिया में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बवानीखेड़ा खंड से मात्र एक विद्यार्थी ने सफलता हासिल की
सुपर-100 प्रवेश परीक्षा के दूसरे चरण में जिले के भिवानी खंड से सबसे अधिक विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है जबकि बवानीखेड़ा खंड से सबसे कम विद्यार्थी चयनित हुए हैं। परीक्षा में लोहारू खंड से 2, सिवानी से 4, तोशाम से 6, भिवानी से 12, बहल से 2, कैरू से 3 और बवानीखेड़ा खंड से मात्र एक विद्यार्थी ने सफलता हासिल की है।



सुपर-100 प्रवेश परीक्षा में जिले के 30 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। अब चयनित विद्यार्थियों के लिए सुपर-100 के कुरुक्षेत्र स्थित कैंपस में 13 मई को प्रवेश प्रक्रिया आयोजित करवाई जाएगी। इसलिए चयनित विद्यार्थी सुबह 9 बजे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर कैंपस पहुंचे।- रोहित इंदौरा, जिला विज्ञान विशेषज्ञ एवं नोडल अधिकारी, सुपर-100 प्रवेश परीक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed