फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   30 roadways employees went on hunger strike

Bhiwani News: साझा मोर्चे के बैनर तले विभिन्न मांगों को लेकर 30 रोडवेज कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

Thu, 27 Jun 2024 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 27 Jun 2024 01:06 AM IST
विज्ञापन
30 roadways employees went on hunger strike
​भिवानी के बस स्टैंड पर धरना देकर नारेबाजी करते रोडवेज कर्मचारी। 
भिवानी। रोडवेज कर्मचारियों ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के बैनर तले भूख हड़ताल करके धरना दिया गया। रोडवेज कर्मचारियों ने डिपो के प्रधान अनिल फौजी व बिजेंद्र मिताथल की अध्यक्षता में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक भूख हड़ताल करके धरना दिया गया। भिवानी डिपो से 30 कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

धरने का संचालन डिपो सचिव अनिल नागर और राजकुमार तालू ने किया। डिपो प्रधान अनिल फौजी ने बताया कि 23 जून 2023 की परिवहन मंत्री व उच्च अधिकारियों की अध्यक्षता में मोर्चे के प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई थी। इसमें कर्मचारियों के अर्जित अवकाशों में कटौती न करने, चालक, परिचालक का पे ग्रेड बढ़ाने, 2016 के चालकों को पक्का करने, 2002 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करना, सहायक स्टोर कीपर व सहायक कैशियर पद समाप्त करना, चालकों की स्टैंड इंचार्ज का पद सृजित करके प्रमोशन करना आदि मांगो पर सहमति बनी थी। इसके परिपत्र जारी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन मांगों को लागू करने के परिपत्र जारी नही किए हैं। दूसरी ओर कर्मचारी व विभाग विरोधी फरमान जारी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जैसे चालक परिचालकों का ओवर टाइम सीमित करना, चालक परिचालकों के 30 रात्रि ठहराव से घटाकर 10 रात्रि ठहराव सीमित करना, बीमार कर्मचारियों से लम्बे मार्गों पर ड्यूटी लेना, नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों के देय अर्जित अवकाशों में कटौती की जा रही हैं। 5 घंटे से अधिक मार्ग ड्यूटी के बाद 30 मिनट का रेस्ट देने के नाम पर चालकों व परिचालकों को अनेक परेशानियों का सामना करने का फरमान जारी किया गया हैं। महीनों से मैडिकल बिलो का भुगतान नहीं किया जा रहा हैं। एलटीसी का भुगतान नही किया जा रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महीनों के ओवर टाइम व रात्रि ठहराव भत्ता का भुगतान नही किया जा रहा हैं। भूख हड़ताल में सोनू प्रजापत, रामकिशन, अरविंद, पवन पाजू, प्रताप सिंह राठौड़, नितेश, मनोज काकडोली, जैनपाल, रमेश लांबा, हनुमान, प्रदीप प्रेमनगर, मुकेश बालंबा, प्रदीप यादव, बिशनपाल, सुरेंद्र बडेसरा, सोनू लखेरा, राजेश धनाना, जयदीप फरमाना, उजाला, सुरेश सिघानी, रोहित मिताथल, नरेंद्र सांगवान, अमित राजगढ़, संदीप, अशोक गोठडा, कुलदीप शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed