फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   30 percent people of the district will not be able to go to public places from January 1

जिले के 30 फीसदी लोग 1 जनवरी से नहीं जा सकेंगे सार्वजनिक स्थानों पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
30 percent people of the district will not be able to go to public places from January 1
कैंप में वैक्सीन लगाते हुए स्वास्थ्य कर्मी। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। सरकार ने निर्देश जारी किए हैं कि अब एक जनवरी से वे लोग सार्वजनिक स्थानों पर नहीं जा सकेंगे, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज नहीं लगवाई हैं। ऐसे में जिले की करबी 30 फीसदी आबादी इससे प्रभावित होगी।
विज्ञापन

बिना दोनों डोज लगे हुए लोग अगर सार्वजनिक स्थानों पर जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। हालांकि कार्रवाई क्या होगी, इसको लेकर अब तक अधिकारियों के पास कोई स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं। मगर अधिकारियों का कहना है कि सरकार के जो भी दिशानिर्देश होंगे, उनको सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में लगातार टीकाकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए जिले में कई जगह स्थायी तो कई जगह अस्थायी टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। इनमें हर रोज सैकड़ों लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। नागरिक अस्पताल में भी लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा रही है। मगर अब तक स्वास्थ्य विभाग अपना लक्ष्य हासिल नहीं कर सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला में टीकाकरण अभियान की स्थिति
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 840842 लाभार्थियों को टीकाकरण करने का लक्ष्य लिया था, जिनमें से 775239 को पहली और 585813 को दूसरी डोज लग चुकी है। विभाग ने 92 फीसदी को पहली और 70 फीसदी को दूसरी डोज लगाई है। इनमें जिले के 5536 स्वास्थ्यकर्मियों में से 5657 को पहली और 5502 को दूसरी डोज लगी है। जिले के 4385 फ्रंट लाइन वर्कर्स में से 4939 को पहली और 4750 को दूसरी डोज लगी है। वहीं 18 से 44 आयुवर्ग के 540542 लाभार्थियों में से 474429 को पहली और 330810 को दूसरी डोज लगी है। इसी तरह 45 से 60 आयुवर्ग के 180180 लाभार्थियों में से 162606 को पहली और 132234 को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं जिले के 60 साल से अधिक आयु के 120120 बुजुर्गों में से 127608 को पहली और 112517 को दूसरी डोज लग चुकी है।
92330 डोज उपलब्ध
फिलहाल स्वास्थ्य विभाग के पास कोरोना की 92330 डोज का स्टॉक मौजूद है। इनमें से 63840 कोविशील्ड और 28490 कोवैक्सीन की डोज शामिल हैं। विभाग द्वारा हर रोज कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। गांव स्तर पर टीकाकरण शिविर लगाए जा रहे हैं, ताकि जल्द से जल्द सभी लोगों का टीकाकरण किया जा सके। हेल्थ वर्कर्स और आशा वर्कर्स घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहे हैं।
जल्द लगवाएं टीका
विभाग के पास टीकों की कोई कमी नहीं है। सभी लोगों को जल्द से जल्द दोनों डोज लगवा लेनी चाहिए। विभाग भी इसके लिए लगातार प्रयासरत है। गांव स्तर पर शिविर लगाए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सीएमओ, भिवानी।
अभी नहीं मिले निर्देश
बिना टीकाकरण के सार्वजनिक स्थानों पर जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर अब तक कोई दिशानिर्देश नहीं मिले हैं, जो भी सरकार के निर्देश होंगे, उन्हें सख्ती के साथ लागू किया जाएगा।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed