फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   29 booths increased in 4 vidhansabha area

Bhiwani News: अब जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 29 बूथ और बढ़े, प्रत्येक बूथ में 1400 मतदाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
29 booths increased in 4 vidhansabha area
अब जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 29 बूथ और बढ़े, प्रत्येक बूथ में 1400 मतदाता
विज्ञापन

- भिवानी जिले की चार विधानसभा में पहले 912 बूथ थे, अब 941 हुए, 16 अगस्त तक वोट से संबंधित दावे और आपत्ति दे सकते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
भिवानी। विधानसभा चुनावों से पहले इस बार जिले की चार विधानसभा क्षेत्रों में 29 बूथ और बढ़ गए हैं, इसकी वजह मतदाता सूची में नए मतदाता जुड़ने की वजह से हुआ है। प्रत्येक बूथ पर 1400 मतदाता रखे हैं, इससे अधिक मतदाता होने पर एक नया बूथ बनाया गया है। पहले जिले में 912 बूथ थे अब 941 बूथ हो गए हैं। इसी के साथ जिला की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्य दो अगस्त से शुरु हो चुका है, जो 16 अगस्त तक चलेगा।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक शनिवार ने लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में पत्रकारों को संबोधित किया। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश विपिन कुमार और एसडीएम हरबीर सिंह भी मौजूद रहे। डीसी कौशिक ने कहा कि मतदाता सूचियों का प्रारंभिक ड्राफ्ट प्रकाशन दो अगस्त को किया जा चुका है। 16 अगस्त तक कोई भी नागरिक अपने वोट से संबंधित दावे एवं आपत्ति दे सकता है। इस विशेष अभियान के तहत सभी बीएलओ 4, 10 और 11 अगस्त को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अपने-अपने बूथों पर उपस्थित रहेंगे, जिसमें नए वोट बनाने के साथ-साथ लोगों से दावे एवं आपत्ति भी प्राप्त करेंगे। 26 अगस्त को दावे एवं आपत्तियों का निपटान किया जाएगा और 27 अगस्त को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मतदान के लिए मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है, लेकिन अक्सर लोग मतदान के दिन ही मतदाता सूची को चेक करते हैं, जिसमें उनके नाम व पता आदि में त्रुटि मिलती है, जिससे मतदान करने में दिक्कत पैदा होती है। ऐसे में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के पुनरीक्षण के लिए विशेष अभियान चलाया है, जिसमें नागरिक अपने वोट कार्ड में किसी भी प्रकार त्रुटि को दुरूस्त करवा सकते हैं, जिसमें जगह परिवर्तन, नाम कटवाना, अपना फोटो सही होना आदि शामिल है, जो कि मत प्रयोग के लिए बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान चुनाव उप तहसीलदार विनोद कुमार ने बताया कि कोई भी व्यक्ति जिसकी आयु एक जुलाई 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो चुकी है, फार्म नंबर 6 भरकर संबंधित बीएलओ या जिला निर्वाचन कार्यालय में देकर अपना वोट अवश्य बनवाएं। किसी मृतक मतदाता अथवा स्थाई तौर पर स्थानांतरित मतदाता द्वारा वोट कटवाने हेतु फार्म नंबर 7 तथा मतदाता पहचान पत्र में किसी प्रकार की शुद्धि हेतु फार्म नंबर 8 भरकर जमा करवाएं। उन्होंने बताया कि ये सभी कार्य ऑनलाइन भी किए जा सकते हैं। इसके लिए वोटर सर्विस पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
--------

जिले में आठ लाख 74 हजार 335 मतदाता
डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि जिला में फिलहाल आठ लाख 74 हजार 335 मतदाता हैं, जिनमें से 4 लाख 62 हजार 606 पुरुष तथा 4 लाख 11 हजार 729 महिला मतदाता हैं। जिले में 29 पोलिंग स्टेशन नए बनाए गए हैं, जिससे अब कुल 941 पोलिंग बूथ हो गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 8359 सर्विस वोटर हैं। इसी प्रकार से जिला में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 7457 दिव्यांग मतदाता हैं, जिनमें 4959 पुरुष तथा 2498 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 18 से 19 वर्ष तक के 18 हजार 465 मतदाता हैं, जिनमें 12 हजार 852 पुरुष तथा 5613 महिला मतदाता हैं। जिला में 85 वर्ष से अधिक आयु के 12 हजार 477 मतदाता हैं, जिनमें 4116 पुरुष तथा 8361 महिला मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि जिला में चारों विधानसभा क्षेत्रों में 941 बीएलओ तथा 72 सुपरवाइजरी नियुक्त किए गए हैं।


--

ईवीएम की जा रही है प्रथम स्तर की चेकिंग

डीसी महावीर कौशिक ने बताया कि जिला में लघु सचिवालय में स्थित ईवीएम वेयर हाउस में निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक अगस्त सं ईवीएम की प्रथम स्तर की चेकिंग की जा रही है, जो बेल कंपनी के इंजीनियर की ओर से की जा रही है। जिले में 2331 बीयू, 1237 सीयू और 1255 वीवी पैट हैं। प्रथम स्तर की चेकिंग का कार्य 16 अगस्त तक चलेगा। चेकिंग कार्य के बारे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बताया जा चुका है ताकि वे भी आकर इस कार्य को देख सकेंं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed