फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   27 new corona positive found, house wife, students, doctors sampling

11 गृहिणियों सहित 27 नए संक्रमित मिले

Sun, 04 Apr 2021 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
27 new corona positive found, house wife, students, doctors sampling
भिवानी। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोरोना जांच रिपोर्ट में 27 नए कोरोना संक्रमित सामने आए है। जिसके बाद जिले में सक्रिय केसों का आंकड़ा 83 पहुंच गया है। इनमें 11 गृहिणी, चार विद्यार्थियों सहित 27 पॉजिटिव मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 828 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे है। जिनकी रिपोर्ट रविवार सुबह आएगी। बढ़ते कोरोना केस के बावजूद लोग बाजारों में बगैर मास्क और बगैर सामुदायिक दूरी के घूम रहे है। कोविड-19 सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही है।
विज्ञापन

शनिवार को 27 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। जिसमें बजरंग बली कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय महिला और उसकी 18 वर्षीय बेटी जोकि कॉलेज छात्रा है। ब्रजवासी कॉलोनी निवासी 53 वर्षीय गृहिणी, सेक्टर 13 निवासी 38 वर्षीय व्यक्ति, मुंढाल निवासी 33 वर्षीय मजदूर, बवानीखेड़ा निवासी 19 वर्षीय छात्र, गांव कुहाड़ निवासी 47 वर्षीय गृहिणी, मानेहरू निवासी 15 वर्षीय छात्र, बैंक कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति जोकि सूट सेलर है। वही गांव लोहानी निवासी 55 वर्षीय गृहिणी, चांग निवासी 32 वर्षीय युवक, गांव कोहाड़ निवासी 54 वर्षीय गृहिणी, बैंक कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय फार्मासिस्ट, गांव राजपुरा खरकड़ी निवासी 25 वर्षीय गृहिणी, ईएसआई अस्पताल में कार्यरत 22 वर्षीय कर्मचारी, लाल मस्जिद निवासी 65 वर्षीय गृहिणी, जागृति कॉलोनी निवासी 34 वर्षीय गृहिणी, दादरी गेट निवासी 14 वर्षीय छात्र, कैरू निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति, गोकलपुरा निवासी 24 वर्षीय महिला, गांव ढाणीमाहूं निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, मिताथल निवासी 23 वर्षीय गृहिणी, खैरपुरा निवासी 68 वर्षीय किसान, जीतूवाला जोहड़ निवासी महिला जोकि एडीसी कार्यालय में कार्यरत है, वही बैंक कॉलोनी निवासी बीएसएफ का जवान, विकास नगर निवासी 26 वर्षीय गृहिणी, धनाना निवासी 14 वर्षीय छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी जरूरी है। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed