{"_id":"66f9d245a9039dc245078714","slug":"268-patients-were-examined-in-the-medical-camp-of-agrawal-sabha-bhiwani-news-c-125-1-pbt1004-123747-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: अग्रवाल सभा के चिकित्सा शिविर में हुई 268 मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: अग्रवाल सभा के चिकित्सा शिविर में हुई 268 मरीजों की जांच
Mon, 30 Sep 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 30 Sep 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
भिवानी में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन करते अग्रवाल सभा के पदाधिकारी।
भिवानी। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल सभा की ओर से साप्ताहिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत रविवार को हांसी गेट स्थित रामकुंज सत्संग धाम में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया गया। इसमें चिनार परिवार की ओर से 268 मरीजों की जांच कर जरूरतमंदों को दवा भी दी गई।
इस कार्यक्रम में समाजसेवी ललित बुवानीवाला मुख्य अतिथि, डॉ. एलबी गुप्ता, डॉ. मोनिका अग्रवाल, डॉ. केएम गोयल, डॉ. साक्षी सिंगला, डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. आयुष अग्रवाल, डॉ. सुमित गोयल विशिष्ट अतिथि रहीं। डॉ. आरबी गोयल की अध्यक्षता में चिनार ग्रुप के चेयरमैन नंदकिशोर अग्रवाल का भी मार्गदर्शन रहा।
जयंती संयोजक नरेश गर्ग और नंदकिशोर अग्रवाल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन भारतीय इतिहास के महान राजा और अग्रवाल समाज के संस्थापक थे। उन्होंने अपने शासनकाल में समाज के उत्थान, सेवा और सहायता के महत्वपूर्ण सिद्धांतों को अपनाकर प्रचारित किया। इस अवसर पर मुकेश बंसल, पवन अग्रवाल, सूर्यांश अग्रवाल, मामनचंद, गोपाल सिंगला, अवध कुमार, सुमित खेमका, प्रवीण कुमार, मुकेश मित्तल, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शिविर में 86 मरीजों ने करवाई हड्डी रोग की जांच
भिवानी। जामपुर सेवा समिति की ओर से कृष्णा कॉलोनी स्थित डॉ. विद्यासागर चैरिटेबल अस्पताल में हड्डी जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ जोगीवाला मंदिर के महंत वेदनाथ महाराज ने किया। शिविर के दौरान गुरुग्राम से आए डॉ. विक्रांत खन्ना ने मशीन से हड्डियों की संपूर्ण जांच और फिब्रो स्कैन विधि से 86 मरीजों की जांच की। जामपुर सेवा समिति के प्रधान गोपाल कृष्ण पोपली और महासचिव विनोद मिर्ग ने भी सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर सतपाल नरूला, राजकुमार जावा, सुरेश कुमार, सुनील वधवा, हरनाम गाड्डी आदि मौजूद रहे।