{"_id":"64c56d9804826c1728035c04","slug":"26-cases-of-cheating-registered-in-class-10th-exam-one-supervisor-relieved-bhiwani-news-c-21-hsr1033-188475-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: दसवीं की परीक्षा में नकल के 26 मामले दर्ज, एक पर्यवेक्षक रिलीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: दसवीं की परीक्षा में नकल के 26 मामले दर्ज, एक पर्यवेक्षक रिलीव
Sun, 30 Jul 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 30 Jul 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से शनिवार को दसवीं के सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं, परीक्षा में नकल के 26 मामले दर्ज किए गए। शनिवार को दसवीं की परीक्षा में प्रदेशभर में 45 परीक्षा केंद्रों पर 10,128 परीक्षार्थी और डीएलएड के 73 परीक्षा केंद्रों पर 17,498 छात्र-अध्यापक शामिल हुए।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वीपी यादव ने बताया कि दसवीं की सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 18 और डीएलएड की एजुकेशन सोसायटी केरुकलम एंड नरनर विषय की परीक्षा में नकल के आठ केस दर्ज किए। बोर्ड सचिव कृष्ण कुमार के उड़नदस्ते ने गुरुग्राम के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और नकल का एक मामला पकड़ा। संयुक्त सचिव डॉ पवन कुमार के उड़नदस्ते ने झज्जर और महेंद्रगढ़ के परीक्षा केंद्रों पर छापा मारा और नकल के आठ मामले दर्ज किए। संयुक्त सचिव के उड़नदस्ते ने झज्जर के परीक्षा केंद्र राकवमावि पर नियुक्त पर्यवेक्षक सिम्पल पीजीटी राजनीति विज्ञान को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के कारण कार्यभार मुक्त किया गया। बोर्ड के अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 17 मामले पकड़े।