फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   25442 withdrawn from credit card of female advocate

महिला एडवोकेट के क्रेडिट कार्ड से निकाले 25442 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 01:19 AM IST
विज्ञापन
25442 withdrawn from credit card of female advocate
भिवानी। गांव तिगड़ाना निवासी एक महिला एडवोकेट के क्रेडिट कार्ड के खाते से धोखाधड़ी कर हजारों रुपये निकाल लिए। इस बारे में महिला एडवोकेट ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव तिगड़ाना निवासी एडवोकेट नीलिमा ने बताया कि मूलरूप से गांव तिगड़ाना की निवासी है। जो अब सेक्टर-13 में रहती हैं। उन्होंने बताया की गांव तिगड़ाना की एचडीएफसी ब्रांच से उसने क्रेडिट कार्ड बनवाया हुआ है। सात फरवरी शाम चार बजकर 57 मिनट पर उसके क्रेडिट कार्ड खाते से 25442 रुपये निकलने का मैसेज आया। जबकि उसने क्रेडिट कार्ड से कोई भी खरीदारी या रुपये नहीं निकलवाए। इस बारे में उन्होंने संबंधित बैंक व पुलिस को सूचित किया। इस मामले में सिविल लाइन थाने की जांच अधिकारी एएसआई रेखा ने बताया कि इस बारे में नीलिमा सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी से क्रेडिट कार्ड खाते से रुपये निकालने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed