फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   250 eligible people reached Loharu's Antyodaya fair to take advantage of the schemes

Bhiwani News: लोहारू के अंत्योदय मेले में 250 पात्र पहुंचे योजनाओं का लाभ उठाने

Sat, 06 May 2023 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
250 eligible people reached Loharu's Antyodaya fair to take advantage of the schemes
लोहारू। जिले में मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान मेलों का आयोजन गरीब एवं जरूरतमंद व्यक्ति की आय के साधन बढ़ाने के लिए ही किया जा रहा है। मेलों के माध्यम से मौके पर ही पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं लाभ प्रदान किया जा रहा है। मेले के लिए चिह्नित आमंत्रित पात्र परिवार या व्यक्ति इन मेलों में जरूर आए और सरकार की अंत्योदय की भावना को चरितार्थ करेंं। पहले दिन मेले में करीब 250 पात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इस कड़ी में शुक्रवार को लोहारू के बीडीपीओ कार्यालय में दो दिवसीय अंत्योदय मेले का आयोजन किया। मेले के माध्यम से ब्लॉक के पात्र व्यक्तियों को कवर किया जाएगा। मेले में 19 विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभाग से संबंधित योजनाओं के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। सीएमजीजीए रोहन कुमार व सौरभ भार्गव एवं नायब तहसीलदार संजय शर्मा ने मेले का शुभारंभ कर निरीक्षण किया। उन्होंने काउंसलिंग स्टॉल से लेकर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गई सभी स्टॉल पर जाकर विभागीय कार्यवाही का अवलोकन करते हुए विभाग से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली। उन्होंने मेले के अवलोकन उपरांत अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले के माध्यम से अधिक से अधिक पात्र परिवारों को योजनाओं के लाभ उठाने की दिशा में कार्य करने बारे दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

लाभार्थी की काउंसिलिंग कर योजना का लाभ उठाने के लिए किया प्रेरित
उन्होंने अंत्योदय मेले में काउंसिलिंग स्टॉल पर आए युवाओं व लाभार्थियों की काउंसिलिंग कर उसे सरकार की योजना का लाभ उठाकर स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। अंत्योदय परिवार उत्थान मेले के नोडल अधिकारी एवं एडीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि लोहारू में लगाए गए अंत्योदय मेले में पहले दिन करीब 250 पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए पहुंचे। यह मेला दो दिन लगेगा। इस अवसर जोनल अधिकारी देवेंद्र सिंह, एसईपीओ दीपक शर्मा, एसडीओ पशु पालन सुनील शर्मा, पंचायत समिति के चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण मान, जिला परिषद के वाइस चेयरमैन के प्रतिनिधि संजय जांगडा, नगर पालिका के चेयरमैन दौलत राम, कमल सैनी, राजीव श्योराण, महेश गांधी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed