फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   25 years boy die in corona, 106 new corona positive found, doctors, sampling

कोरोना से 25 साल के युवक की मौत, 106 नए संक्रमित मिले

Mon, 12 Apr 2021 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
25 years boy die in corona, 106 new corona positive found, doctors, sampling
भिवानी। कोरोना वायरस अब लगातार खतरनाक बनता जा रहा है। कोरोना संक्रमित 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह जिले में कोरोना संक्रमित की 152वीं मौत है। पिछले 10 दिन में सातवीं मौत। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को सुबह तक 49 नए संक्रमित थे मगर शाम को आई सूची में 57 और पॉजिटिव मिले। यानी एक ही दिन में 106 पॉजिटिव। जिनमें एक प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी समेत 16 गृहिणियां, चार विद्यार्थी, चार शिक्षक, चार पुलिस कर्मियों के अलावा दुकानदार व प्राइवेट नौकरी-पेशा लोग शामिल हैं। अब जिले में 268 एक्टिव केस है जबकि रविवार को 30 ठीक भी हुए। अब तक जिले में 6756 कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं, जिनमें 6336 ठीक हो चुके हैं। रविवार को भी 200 सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए।
विज्ञापन

बुखार, खांसी, सांस लेने की थी तकलीफ, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम
मिलकपुर के 25 वर्षीय युवक की कोरोना से मौत हो गई है। शनिवार को 21 वर्षीय युवती की मौत का मामला सामने आया था। युवक को खांसी, बुखार, सांस लेने की तकलीफ होने पर उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। जहां 10 अप्रैल को तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। रविवार दोपहर में युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कोविड-19 सुरक्षा नियमों के तहत शव का अंतिम संस्कार किया गया। अप्रैल माह में पिछले वर्ष की भांति कोरोना संक्रमितों की मौत का सिलसिला भी बढ़ गया है। इस माह के 10 दिनों में अब तक सात कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में अब तक 152 कोरोना संक्रमितों की मौत जिले में हो चुकी है।
विज्ञापन

शिक्षक, विद्यार्थी, दुकानदार, गृहिणी समेत 49 पॉजिटिव
कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार गंभीर होता जा रहा है। रविवार को 49 नए कोरोना संक्रमित सामने आए है। जिनमें 16 गृहिणियां है। विद्यार्थियों की बात करें सेक्टर 13 से 27 वर्षीय छात्रा, जाटू लुहारी से 20 वर्षीय छात्रा, आईटीआई के पास से आठ वर्षीय छात्र, गिरिराज कॉलोनी से सात वर्षीय बच्चा शामिल है। इनके अलावा विकास नगर से जेबीटी शिक्षक, जो कि धनाना के सरकारी स्कूल में कार्यरत है। विकास नगर से ही एक लेक्चरर है जो नारनौद में तैनात है। वैश्य कॉलेज का एक प्रोफेसर पॉजिटिव मिला है, जो कि वैश्य कॉलेज में प्रोफेसर है। सेक्टर 13 वासी 40 वर्षीय शिक्षिका जो कि दिनोद गेट स्थित एक निजी स्कूल में कार्यरत है। बापोड़ा वासी 28 वर्षीय जो कि मेट्रो में कार्यरत है, हालु बाजार से 30 वर्षीय युवक जो कि पोस्ट ऑफिस में अकाउंट मैनेजर है, 34 वर्षीय महिला जो कि जालान अस्पताल में डाटा ऑपरेटर है, जगत कॉलोनी से 31 वर्षीय कंप्यूटर इंजीनियर, शांति नगर से 29 वर्षीय युवक जो कि बहादुरगढ़ में बैंक क्लर्क है कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लोहारू वासी 22 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला है। पूर्णपुरा वासी 47 वर्षीय महिला दुकानदार पॉजिटिव मिला। पुलिस कर्मचारियों में कोंट वासी 39 वर्षीय, गुजरानी चौकी से 25 वर्षीय पुलिस कर्मी, 29 वर्षीय पुलिस लाइन से कर्मी, आरपीएफ का 29 वर्षीय कांस्टेबल पॉजिटिव मिले है। गृहणियों की बात की जाए एक प्रशासनिक अधिकारी की पत्नी के अलावा गिरिराज कॉलोनी से तीन महिलाएं, खानक से दो महिलाएं, सेक्टर 13 से दो महिलाएं, सिवानी से दो, बड़वा से एक, कृष्णा कालोनी से एक, बजरंग बली कॉलोनी से एक, पतराम गेट से एक, आईटीआई के पास से एक, नया बाजार से एक, भानगढ़, लोहानी से एक-एक महिला पॉजिटिव मिली है। शाम को आई सूची में जेल के नौ, बजरंग बली कॉलोनी से चार और, बैंक कॉलोनी से दो, दादरी गेट से पांच पॉजिटिव मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी रखें और जहां तक संभव हो बाहर न निकले। कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। जहां तक संभव हो घर से बाहर न निकले और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर न जाए। खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत जांच करवाए।
- डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed