{"_id":"65c8f4b9728816ba9e0e89d4","slug":"25-trucks-of-vegetables-reached-bhiwani-mandi-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-113034-2024-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: खुली मंडी, नासिक, जम्मू व पंजाब से पहुंचे सब्जियों के 25 ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: खुली मंडी, नासिक, जम्मू व पंजाब से पहुंचे सब्जियों के 25 ट्रक
Sun, 11 Feb 2024 09:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sun, 11 Feb 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। सब्जी मंडी आढ़तियों की हड़ताल रविवार को समाप्त हो गई। इसके बाद भिवानी की रोहतक रोड स्थित सब्जी मंडी में रविवार सुबह नासिक से प्याज और अंगूर की खेप पहुंची। वहीं जम्मू कश्मीर से सेब के ट्रक पहुंचे। मंडी में पंजाब से भी सब्जी व फलों की आवक हुई। करीब 25 ट्रकों में सब्जियों और फलों की खेप पहुंचने के बाद मंडी में मासाखोरों ने भी अपना कारोबार सुचारु कर दिया। वहीं मंडी में खरीदारों की भी भीड़ जुटी।
दरअसल शनिवार को भिवानी मंडी में हड़ताल की वजह से सन्नाटा पसरा रहा और करीब 50 आढ़तियों के साथ जिले भर में चार हजार रेहड़ियों पर कारोबार ठप रहा। वहीं देर शाम तक सरकार से मांगों पर सहमति बनने के बाद आढ़ती एसोसिएशन ने रविवार सुबह मंडी को खोल दिया और अपना कारोबार किया। दरअसल भिवानी मंडी में लोकल किसानों के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों से भी फल और सब्जियों की भारी मात्रा में आवक होती है। दिल्ली की मंडी के अलावा मध्य प्रदेश, पंजाब, हिमाचल से भी फल और सब्जियां भिवानी मंडी में आ रही हैं।
वहीं सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल स्थगित की गई हैं, लेकिन जब तक उनकी मांग पूरी नहीं मानी जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल रविवार को हड़ताल खत्म होने के बाद सब्जियों और फलों का कारोबार सुचारु ढंग से चला। आढ़तियों की हड़ताल खत्म होने से हरियाणा कृषि विपणन बोर्ड के अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली। वहीं आम लोगों को भी सब्जियों और फलों के लिए महंगे दाम चुकाने से राहत मिली।