फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   25 pilgrims left from the district to take a dip in Kumbh on the first day

Bhiwani News: पहले दिन जिले से कुंभ में डुबकी लगाने के लिए 25 यात्री हुए रवाना

Thu, 06 Feb 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Thu, 06 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
25 pilgrims left from the district to take a dip in Kumbh on the first day
भिवानी से प्रयागराज जाने वाली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक घनश्याम सर्राफ व जीएम दीप
भिवानी। विधायक घनश्याम सर्राफ ने वीरवार को बस स्टैंड से प्रयागराज कुंभ मेले के लिए चलाई गई बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिले से पहले दिन 25 यात्री बस में सवार होकर प्रयागराज गए है।
विज्ञापन

सर्राफ ने बताया कि कुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोडवेज की ओर से भिवानी से प्रयागराज के लिए स्पेशल बस सेवा शुरू की गई है। इससे जिले के प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। कुंभ का मेला चलने तक हर रोज बस का संचालन डिपो से किया जाएगा।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से प्रयागराज जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बस का संचालन किया गया है। रोडवेज बस हर रोज दोपहर 1:30 बजे भिवानी बस स्टैंड से रवाना होगी और प्रयागराज पहुंचेगी। कुंभ समाप्त होने तक नियमित रूप से रोडवेज बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विशेष बस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को कुंभ मेले तक सुगम और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करना है। वापसी में बस प्रयागराज से शाम 3:30 बजे भिवानी के लिए रवाना होगी। बस सेवा शुरू होने से जिले के श्रद्धालुओं को कुंभ मेले में शामिल होने की सीधी सुविधा मिलेगी। यह बस सेवा कुंभ मेले की अवधि तक हर रोज जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि कुंभ मेले में जाने के लिए एक तरफ का किराया 1115 रुपये प्रति यात्री होगा। कुंभ मेले में जाने वाले यात्रियों को जानकारी देने के लिए यातायात प्रबंधक भरतपाल के मोबाइल नंबर 9812126061, संस्थान प्रबंधक कुलदीप 9466338727 व पूछताछ संपर्क नंबर 01664-242230 के अलावा लोहारू उप बस स्टैंड पर जोगेंद्र सिंह 9813148548 व तोशाम उप बस स्टैंड के लिए महेन्द्र से 9053170350 पर संपर्क कर सकते है।


जिले से कुंभ का स्नान करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बस चलाई गई है। वीरवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यात्रियों की सुविधा के लिए कुंभ चलने तक हर रोज सीधी बस चलाई जाएगी।
- दीपक कुंडू, डिपो महाप्रबंधक, भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed