फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   25 kilometer wind, 35 mm rain, water logging

25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, 35 एमएम बारिश

Sat, 22 May 2021 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
25 kilometer wind, 35 mm rain, water logging
भिवानी। तेज हवाओं के साथ शुक्रवार रात को हुई बारिश ने भारी तबाही मचा दी। भिवानी, सिवानी, तोशाम, बहल क्षेत्र में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। जिले भर में 35 एमएम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान जिले भर में 125 बिजली के पोल और करीब 200 हरे पेड़ टूट गए। चार जगहों पर बिजली ट्रांसफार्मर खराब हो गए। जिस वजह से बिजली निगम को लाखों रुपयों का नुकसान हुआ। वहीं कई क्षेत्रों में शुक्रवार रात को गुल हुई बिजली शनिवार शाम तक भी बहाल नहीं हो पाई। निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में बिजली आपूर्ति को बहाल करने में जुटी रही। शहरी दायरे में कई जगहों पर जलभराव हुआ।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को अचानक ही मौसम ने करवट बदली और तेज हवाओं के साथ तेज बारिश भी शुरू हो गई। बारिश शुरू होते ही बिजली आपूर्ति गुल हो गई वहीं कई जगह तेज धमाकों के साथ बिजली ट्रांसफार्मर से भी चिंगारियां उठी। करीब 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने भारी तबाही मचाई। मौसम विभाग के अनुसार जिले भर में 35 एमएम बारिश दर्ज की गई है। वहीं तेज हवाओं के साथ हुई बारिश के साथ ओलावृष्टि की सूचनाएं भी मिली। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश की वजह से फसलों में भी नुकसान की आशंका जताई गई है। शहर के निचले इलाकों में सड़कों पर भी जलभराव हुआ। सड़कों पर जमा पानी की कई घंटों बाद निकासी हुई।
विज्ञापन

वर्जन:::
तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में सबसे अधिक नुकसान तोशाम व सिवानी क्षेत्र के अलावा भिवानी के आसपास के इलाकों में हुआ है। करीब सवा सौ बिजली पोल टूटने की सूचनाएं मिल चुकी हैं। वहीं चार बिजली ट्रांसफार्मर भी खराब हुए हैं। प्रभावित इलाकों में निगम की टीमें लगी हैं, आपूर्ति बहाली का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणबीर सिंह महाप्रबंधक भिवानी सर्कल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम।
बहल क्षेत्र में 25 से ज्यादा खंभे गिरे
क्षेत्र में शुक्रवार को रात को चली तेज हवाओं से बड़ी संख्या में सड़कों के किनारे व खेतों मेें पेड़ गिर गए। अनेक जगहों पर बिजली के करीब 25 से ज्यादा पोल व दो ट्रांसफार्मर गिर गए। पोल गिरने से बिजली व्यवस्था बाधित हो गई जो शनिवार दोपहर बाद बहाल हो सकी।

शुक्रवार शाम करीब छह बजे ही आसमान में बादल छा गए थे। पहले कुछ देर बूंदाबांदी होती रही। रात करीब 10 बजे तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई। तेज हवाओं से खेतों में व सड़क किनारे खड़े पेड़ गिर गए। कई जगह पर पेड़ बिजली की तारों पर जा गिरे जिससे बिजली सप्लाई बाधित हो गई। बिजली निगम के अनुसार, शिल्पम आईटीआई के समीप, हरिजन ढाणी, बिधनोई, बहल फीलिंग स्टेशन के पास, ढाणी केहरा, गोकलपुरा बस स्टैंड के समीप सहित अन्य जगहों पर बिजली के खंभे टूट गए। कई जगहों पर पोल हवा के दबाव से टेढे़ हो गए। निगम एसडीओ दीवान चंद ने बताया कि निगम कर्मचारी अभी नुकसान का आकलन कर रहे हैं। जिन जगहों पर बिजली बाधित हुई थी उनमें से अधिकतर जगहों पर बिजली सप्लाई सुचारु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed