फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   25 crore will improve the condition of city roads: Saraf

25 करोड़ से सुधरेगी शहर की सड़कों की हालत : सर्राफ

Wed, 30 Aug 2023 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Wed, 30 Aug 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
25 crore will improve the condition of city roads: Saraf
भाजपा विधायक घनश्याम सर्राफ का माला पहनकर स्वागत करते हुए।
भिवानी। शहर की सड़कों के सुधारीकरण के लिए 25 करोड़ रुपये की राशि का बजट मंजूर हुआ है। 25 करोड़ रुपये की राशि विगत में सीएम मनोहर लाल ने सभी विधायकों को अपने हलकों में विकास कार्यों के लिए देने की घोषणा की थी। बुधवार को विधायक घनश्याम सर्राफ ने शहर की दो सड़कों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों ने विधायक को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। विधायक सर्राफ ने पंचायती गेट से लेकर फैंसी चौक और नया बाजार से लेकर फैंसी चौक तक की दो सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। बशर्ते लोग सार्वजनिक कार्य को लेकर आए। उस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल का भिवानी जिले के साथ विशेष लगाव है। सीएम मनोहर लाल भिवानी के विकास के लिए दिल खोल कर धन राशि उपलब्ध करा रहे है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने-वाले समय में भिवानी के किसी भी क्षेत्र की सडक़ खराब नहीं रहेगी। सभी का नवीनीकरण का कार्य कराया जाएगा। जल्द शहर की अन्य सड़कों की मरम्मत के लिए भी टेंडर जारी किए जाएंगे। इस मौके पर चेयरपर्सन प्रतिनिधि भवानी प्रताप सिंह, संजय, सूरज, महेश, विजय जांगड़ा, सुरेश, प्रमोद, सुंडाराम, सुशील, अमर दीप, विजेंद्र, राजेश, हरी ओम, राजेश, नफेसिंह, नवीन, ताराचंद जांगड़ा, प्रेम शर्मा, मोनू पंडित, प्रहलाद गुर्जर, जोगेंद्र जांगड़ा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed