फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   25 accidenatl prone area in Bhiwani district

Bhiwani : जिले में 25 से अधिक दुर्घटना आशंकित मोड़, दे रहे जिंदगी भर का दर्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
25 accidenatl prone area in Bhiwani district
रोहतक-दादरी-लोहारू हाईवे पर गांव हालुवास के समीप हादसे के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त हालत में खड़ी क - फोटो : Bhiwani
संजय वर्मा
विज्ञापन

भिवानी। तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाने के साथ ही खतरनाक मोड़ लोगों को जिंदगी भर का दर्द द रहे हैं। जिले के करीब 25 से अधिक खतरनाक मोड़ तो ऐसे हैं, जहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। इन खतरनाक मोड़ों व दुर्घटना आशंकित क्षेत्रों पर हर साल 45 से 50 सड़क हादसे हो जाते हैं। इनमें कई लोगों की जान भी चली जाती है। कई लोग अपंग हो जाते हैं।
हमारी टीम की पड़ताल में यह भी उजागर हुआ कि गांव निनान से दादरी और लोहारू मुख्य मार्ग को जोड़ने वाला रोहतक-लोहारू बाईपास को चालू हुए सिर्फ एक माह हुआ है। अब तक इस मार्ग के खतरनाक दादरी मोड़ पर तीन सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं तो मां-बेटी को अपनी जान ही गंवानी पड़ी।
विज्ञापन

हर साल करीब एक से डेढ़ लाख नए वाहन सड़कों पर आ रहे हैं। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ना भी दुर्घटनाओं की मुख्य वजह बन गया है। जिला प्रशासन और पुलिस हर साल यातायात नियमों की जागरूकता का पाठ पढ़ाने के लिए स्कूल कॉलेजों का रुख करता है। मगर सड़क हादसों के आंकड़ों में इसके बावजूद भी कोई कमी नहीं आ रही है। यातायात पुलिस ने शहर के चौक चौराहों पर भी सतर्कता भी बढ़ा दी है। वाहनों की भी गहन जांच हो रही हैं। दूसरी ओर दुर्घटना आशंकित मोड़ पर न तो कोई यातायात पुलिस कर्मचारी तैनात रहता है, न ही वहां संबंधित अथॉरिटी द्वारा कोई संकेतक लगाए गए हैं। हादसे के बाद पुलिस अपनी कार्रवाई कर देती है, मगर हादसे रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये खतरनाक मोड़, नहीं किसी के पास कोई तोड़
जिले में कई ऐसे खतरनाक मोड़ हैं, जिनका किसी के पास कोई तोड़ नहीं है। प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद भी यहां हर साल अधिकतर सड़क हादसे हो रहे हैं। इनमें भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर तिगड़ाना मोड़, भिवानी-बवानीखेड़ा के बीच प्रेमनगर पावर हाउस, भिवानी-हांसी मुख्य मार्ग पर सुंदर ब्रांच नहर, जीताखेड़ी पीर मजार, भिवानी-लोहारू मुख्य मार्ग पर भिवानी-घघर ड्रेन, देवसर मोड़, ढाणी शंकर मोड़, सिंघानी मोड़, लोहानी मोड़ दुर्घटना आशंकित जगह हैं। इसी तरह भिवानी-जींद मुख्य मार्ग पर धनाना मोड़, तालू मोड़, भिवानी-दादरी मुख्य मार्ग पर हालुवास के समीप नया बाईपास दादरी मोड़, कितलाना मोड़, भिवानी-महम मुख्य मार्ग पर चांग मोड़, सीसर मोड़ दुर्घटना आशंकित स्थान हैं। इसी तरह शहर में झंकार मोड़ चिड़ियाघर रोड, मिनी बाईपास, हुन्नमल प्याऊ, भिवानी रोहतक मुख्य मार्ग पर नौरंगाबाद टोल प्लाजा, खरक-कलिंगा मोड़, खरड़ी मोड़ दुर्घटना आशंकित बिंदु हैं। इसी तरह तोशाम-सिवानी मार्ग पर मिरान मोड़, बहल और लोहारू क्षेत्र में भी काफी दुर्घटना आशंकित जगह हैं।
रोहतक-लोहारू बाईपास चौराहें पर तीन हादसों के बाद डीसी ने मांगी रिपोर्ट
रोहतक के निनान गांव से लेकर दादरी और लोहारू रोड को जोड़ने वाला शहर का 13 किलोमीटर लंबे बाईपास पर एक माह के दौरान तीन सड़क हादसे होने पर डीसी ने हाईवे अथॉरिटी के अधिकारियों से रिपोर्ट तलब की है। इसमें 26 अप्रैल, 21 और 28 मई के सड़क हादसे शामिल हैं। इन तीनों हादसों के बाद डीसी ने अधिकारियों से रिपोर्ट 30 मई की दोपहर साढ़े तीन बजे तक अपने कार्यालय में रिपोर्ट तलब कर ली है। डीसी ने इस हाईवे पर अब तक यातायात नियमों के तहत सभी औपचारिकताएं पूरी नहीं होने की वजह भी अधिकारियों को बताने की सख्त हिदायतें दी हैं। हाईवे अथॉरिटी ने दुर्घटना आशंकित मार्ग पर रविवार को ही ब्रेकर बनाने का काम शुरू कर दिया, वहीं ट्रैफिक पुलिस के चार कर्मचारी भी यहां तैनात किए गए हैं। (संवाद)
मई में अब तक हुए ये सड़क हादसे
- पांच मई को बुढेड़ा से बिठन मार्ग पर हुए सड़क हादसे में चहड़कलां निवासी सुनील की मौत हो गई थी।
- छह मई को कितलाना टोल प्लाजा पर बाइक और ट्रक की टक्कर हो गई। इसमें सैनीपुरा निवासी युवक की मौत हो गई थी।
- सात मई को चारामंडी गेट के समीप ऑटो पलट गया था, जिसमें 17 वर्षीय छात्रा की नीचे दबने से मौत हो गई थी।
- 11 मई को चिड़ियाघर मोड़ पर साइकिल सवार एक महिला को ट्रक ने कुचल दिया था।
- रोहतक-लोहारू बाईपास पर गांव हालुवास के समीप दादरी रोड चौराहे पर 21 मई को कार व ट्रक की टक्कर हुई थी, जिसमें दो लोग घायल हुए थे।
- 28 मई को बाइक और ट्रक की टक्कर में एक युवक घायल हो गया था, जबकि मां व उसकी डेढ़ माह की बेटी को ट्रक ने कुचल दिया था।
संकेतक लगाएंगे
हाल ही में बाईपास बनकर तैयार हुआ है। हाईवे पर दुर्घटना आशंकित जगहों पर जल्द ही संकेतक लगाए जाएंगे, जबकि ब्रेकर बनाने का काम शुरू कर दिया है। ये मार्ग एनएच 709ई व भिवानी एनएच के अंतर्गत आता है।

-धर्मबीर सिंह, जेई एनएच 709ई रोहतक।
नियमों का पालन करें
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित सड़क प्राधिकरण से मार्गों पर उचित संकेतक लगवाने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा गया है। हमारा विभाग भी समय-समय पर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक कर रहा है। दुर्घटनाएं परिवार को पूरी तरह से बिखराव की स्थिति में ला देती हैं, इसलिए हमेशा यातायात नियमों को ध्यान में रखकर वाहन चलाएं और दुर्घटनाओं से बचें।
-अजीत सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed