फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   24 teams along with 400 police personnel will also patrol the market

400 पुलिस कर्मियों के साथ 24 टीमें भी करेंगी बाजार में गश्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
24 teams along with 400 police personnel will also patrol the market
भिवानी। त्योहारी सीजन में बाजारों में रौनक लौट आई है। आज धनतेरस पर भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दिवाली तक बाजारों में सुरक्षा के लिए 40 एसएचओ को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षा को लेकर बाजार में 400 पुलिस कर्मियों व 24 टीमें पैदल गश्त करेंगी। वहीं जिले के मुख्य बाजारों में 19 जगह मचान बनाए गए हैं, जिन से पुलिसकर्मी बाजारों पर नजर रखेंगे। वहीं भीड़ भाड़ भरे बाजारों के साथ सर्राफा और मुख्य बाजारों में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन

शहर के बाजारों में चौपहिया, दुपहिया वाहनों के साथ-साथ ई रिक्शा का प्रवेश नहीं होगा। इसके लिए पुलिस ने बाजारों में नाकेबंदी की हुई है। बाजार में केवल पैदल आने जाने वालों के लिए व्यवस्था रहेगी। पुलिस राइडर बाजारों में लगातार गश्त पर रहेंगे। इसलिए भीड़ भाड़ से बचने के लिए बाजारों की तरफ अनावश्यक रूप से वाहन लेकर न पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने धनतेरस से लेकर दिवाली तक सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि धनतेरस से दिवाली तक जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ साथ किसी भी तरह की कोई अप्रिय घटना न घटे, इसके लिए भी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहेगी। लोग दिवाली का त्योहार सामाजिक समरस्ता के साथ खुशी से मनाए, इसके लिए पुलिस चप्पे चप्पे पर निगरानी बनाए रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मार्गों पर लगाए नाके
तोशाम बाईपास चौक
अनाज मंडी चौक
जेल बाईपास
महम रोड
भगत सिंह चौक
नया बस स्टैंड रोहतक रोड
वैश्य कॉलेज चौक के समीप
दिवाली पर जिले में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी है। पुलिस इस दौरान प्रभावी गश्त और सुरक्षा का मोर्चा संभाले रखेगी। अपने आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। लोग बाजारों में कोविड नियमों की भी पालना करें।
- अजीत सिंह, पुलिस अधीक्षक भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed