{"_id":"68e8154046bdcd784108c61d","slug":"24-cases-of-cheating-registered-in-class-12-history-biology-exams-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-140981-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: 12वीं के इतिहास, जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 24 केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: 12वीं के इतिहास, जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में नकल के 24 केस दर्ज
Fri, 10 Oct 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की इतिहास व जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में वीरवार को नकल के 24 केस दर्ज किए। बोर्ड अध्यक्ष डॉ पवन कुमार ने बताया कि उनके विशेष उड़नदस्ता ने रोहतक व सोनीपत के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सोनीपत में एक और रोहतक के परीक्षा केंद्रों पर नकल के तीन केस दर्ज किए। बोर्ड उपाध्यक्ष सतीश शाहपुर ने जींद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जहां परीक्षाएं सुचारु चल रही थीं। इसके अतिरिक्त उनके उड़नदस्ते ने नूंह के परीक्षा केंद्रों पर छापेमारी की, जहां पर नकल के 19 मामले दर्ज किए गए।
बोर्ड सचिव मुनीश शर्मा के उड़नदस्ते ने परीक्षा केंद्र राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैथल-04 (बी-1) पर नकल का एक केस दर्ज किया। वीरवार को हुई सीनियर सेकेंडरी शैक्षिक व मुक्त विद्यालय की परीक्षा में 2967 परीक्षार्थी तथा डीएलएड प्रथम वर्ष की परीक्षा में 20381 छात्र-अध्यापक प्रविष्ट हुए। संवाद