फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   23328 candidates will appear for the exam at 49 centers in the district: Deputy Commissioner

जिले में बने 49 केंद्रों पर 23328 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा : उपायुक्त

Tue, 17 Oct 2023 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Tue, 17 Oct 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
23328 candidates will appear for the exam at 49 centers in the district: Deputy Commissioner
भिवानी। डीसी नरेश नरवाल ने कहा कि 21 व 22 अक्तूबर को जिला में ग्रुप-डी के लिए होने वाली संयुक्त पात्रता परीक्षा शांतिपूर्वक एवं पारदर्शी तरीके से करवाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। जिले में बनाए गए 49 केंद्रों में 23 हजार 328 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों के ठहरने के लिए प्रशासन की ओर से धर्मशाला आदि में पूरी व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


डीसी नरवाल ने लघु सचिवालय स्थित वीसी कॉन्फ्रेस हॉल में संबंधित अधिकारियों की बैठक में यह जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव संजीव कौशल ने भी सीईटी को लेकर सभी उपायुक्तों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर परीक्षार्थियों की जांच की जाएगी और बायोमेट्रिक मशीन पर उपस्थिति दर्ज की जाएगी। परीक्षा केंद्रों में मोबाइल जैमर, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। इसी के साथ वीडियोग्राफी भी करवाई जाएगी। जिले में इस परीक्षा के लिए 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 500 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेंगी। परीक्षा के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां बनाईं
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि सीईटी परीक्षा के चलते पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं, इन सभी पार्टियों को परीक्षा केंद्र अलॉट कर दिए गए हैं। सभी पुलिस पार्टियां अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर निरंतर पेट्रोलिंग कर परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से करवाना सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति को प्रश्न पत्र के लीक होने या किसी व्यक्ति द्वारा परीक्षा में किसी भी तरह से बाह्य हस्तक्षेप सूचना मिले तो वे एंटी करप्शन ब्यूरो के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001802022 पर सूचना दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article