फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   2200 children of the state will get a chance to visit Kapurthala, Amritsar and Kurukshetra

प्रदेश के 2200 बच्चों को मिलेगा कपूरथला, अमृतसर व कुरुक्षेत्र में भ्रमण का मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
2200 children of the state will get a chance to visit Kapurthala, Amritsar and Kurukshetra
भिवानी। सरकारी स्कूलों के बच्चे अब वाघा बॉर्डर पर सैनिकों की विशेष परेड देखेंगे। साथ ही जलियांवाला बाग को भी देखेंगे। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा विभाग इनके ज्ञान, कौशल और सांस्कृतिक मेल-जोल को बढ़ाने के उद्देश्य से शैक्षणिक भ्रमण करवाएगा। इसके तहत प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विज्ञान संकाय के 2200 बच्चों को सात दिवसीय कार्यक्रम अगस्त माह के अंतिम सप्ताह में करवाने जा रहा है। इसके लिए हर जिला से 100 बच्चों और हर ब्लॉक से 14 से 15 बच्चों को भ्रमण के लिए चुना गया है। जिसका पूरा खर्चा शिक्षा विभाग उठाएगा।
विज्ञापन

भिवानी जिला के गांव सुई के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की चार बेटियां भी इस भ्रमण के लिए जाएंगी। विद्यालय के प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि विज्ञान संकाय के बच्चों में वैज्ञानिक सोच का विकास करने और उन्हें देश की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि की समझ पैदा करने के उद्देश्य से सात दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम करवाया जा रहा है। इस भ्रमण कार्यक्रम में छात्राएं पंजाब के कपूरथला, अमृतसर व कुरुक्षेत्र में जाएंगी। इसमें भिवानी जिला के 100 विद्यार्थी भ्रमण के लिए जाएंगे। इन्हें कुरुक्षेत्र के साइंस पैनोरमा व ऑडिटोरियम दिखाएं जाएंगे। अमृतसर में उन्हें भारतीय सैनिकों की वाघा बॉर्डर पर सैनिकों की परेड व जलियांवाला बाग में ऐतिहासिक गोलीकांड के माध्यम से देशभक्ति का पाठ पढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

भ्रमण के लिए उत्साहित है बच्चे
भ्रमण के लिए चुनी गई छात्रा अन्नु, मोनिका व अंजली ने बताया कि अब उन जैसी सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर निशुल्क भ्रमण का मौका मिलेगा। उन्हें विज्ञान, भारतीय संस्कृति व सैनिक पृष्ठभूमि को नजदीक से देखने का मौका मिलेगा। भ्रमण को लेकर वे काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed