फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   22 admissions were done on 64 seats in Devrala ITI, fees will be deposited till 12

Bhiwani News: देवराला आईटीआई में 64 सीटों पर 22 दाखिले हुए, 12 तक होगी फीस जमा

Fri, 07 Jul 2023 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Fri, 07 Jul 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
22 admissions were done on 64 seats in Devrala ITI, fees will be deposited till 12
गांव देवराला की आईटीआई
कैरू। राजकीय आईटीआई देवराला में दाखिले को लेकर शुक्रवार को दूसरी मेरिट लिस्ट लगी। पहली मेरिट लिस्ट 28 जून को लगी थी। शुक्रवार तक कोपा ट्रेड में 24 सीटों में आठ विद्यार्थियों का दाखिला हुआ है, जिसमें 16 सीट खाली है। वायरमैन ट्रेड में 20 सीटों में से सात सीटों पर दाखिला हुआ है जिसमें 13 सीट खाली है। सिलाई कढ़ाई ट्रेड में 20 सीटों पर सात दाखिले हो पाए।
विज्ञापन

आईटीआई देवराला में तीनों ट्रेडों की 64 सीटों पर 22 दाखिले हुए। अभी विद्यार्थियों के कागजात वेरिफिकेशन में खामियां पाई जा रही हैं जिसके कारण दाखिले में कम हो रहे हैं। ऑनलाइन आवेदन के समय दसवीं व बारहवीं के अंकों को सही नहीं भरे जाने से वेरिफिकेशन में कागजात वापिस लौट रहे हैं।
विज्ञापन

देवराला की राजकीय आईटीआई में तीन ट्रेड हैं। अब खाली सीटों पर दाखिले के लिए सात जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हुई। इसके बाद 11 जुलाई को विद्यार्थियों को अपने दस्तावेजों की जांच करवानी होगी। 12 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी। 13 जुलाई को फिर से खाली सीटों का ब्यौरा जारी किया जाएगा और 18 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद 21 तक दस्तावेजों की जांच होगी और 22 को फीस जमा करवाई जाएगी। अगर इसके बाद भी सीट खाली बचती हैं तो 24 जुलाई को चौथी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। दूसरे चरण के दाखिले 11 तक चलेंगे और 12 जुलाई को फीस जमा करवा सकेंगे। जिस विद्यार्थी के ऑनलाइन आवेदन में अंक गलत चढ़ गए हैं वो 13 से लेकर 15 तक सीएससी व आईटीआई में जाकर ठीक करवा सकते हैं।
- शलेंद्र, जीआई, आईटीआई देवराला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article